धर्म/अध्यात्म अपडेट

Benefits of Palash: पलाश के फूलों में हैं कई औषधीय गुण, जानें हिंदू धर्म में क्या है इसका का महत्व

Benefits of Palash, palash benefits for hair, palash benefits for skin, palash seed oil uses, palash flower powder, palash flower tree, palash tree in english, palash flower benefits in hindi, how to use palash flower for skin,

Benefits of Palash: पलाश के फूलों में हैं कई औषधीय गुण, जानें हिंदू धर्म में क्या है पलाश का महत्व
Source: Credit – Social Media

Benefits of Palash: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों की पूजा की जाती है क्योंकि वास्तु के अनुसार पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। कई पौधे घर में सकारात्मकता के लिए लगाए जाते हैं, जिससे घर परिवार में खुशहाली आती है। ऐसा ही एक पेड़ है पलाश। वास्तु के अनुसार इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। फूलों में ऐसी साइलेंट पावर होती है, जिसे सिर्फ महसूस की जा सकती है क्‍योंकि यह हमारे इमोशन्‍स से जुड़ी होती है। तभी घर में कोई भी शुभ कार्य के लिए फूलों से सजावट की जाती है। पलाश के फूल को घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं पलाश फूल के चमत्कारी उपाय।

Benefits of Palash: पलाश के फूलों में हैं कई औषधीय गुण, जानें हिंदू धर्म में क्या है पलाश का महत्व
Source: Credit – Social Media

पलाश फूल के उपाय (Benefits of Palash)

धन में वृद्धि और खुशहाली के लिए पलाश फूल का उपाय खास माना गया है। अगर धन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो इसे दूर करने के लिए एक पलाश का फूल और एकाक्षी नारियल लें। अगर पलाश का ताजा फूल न मिले तो सूखे फूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद कपड़े में बाधंकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें।

मन को शांत रखने के लिए (Benefits of Palash)

यदि आपका मन अशांत रहता है या आपको ओवर‍ थिकिंग की प्रॅाब्‍लम होती है, तो आपकी तकिए के नीचे पलाश के फूल या फिर बिस्‍तर के पास टेबल पर पलाश के फूलों को रखना चाहिए।

सन्तान प्राप्ति के लिए

पुत्र सन्तान की प्राप्ति करने वाले जातक यह प्रयोग करेंगे तो लाभ मिलेगा। पलाश का एक ताजा पत्ता 250 ग्राम दूध में उबालकर यदि कोई महिला गर्भधारण के पूर्व से प्रारम्भ कर, गर्भाधारण के दो महीने बाद तक नियमित रूप से सेंवन करती है तो उसे पुत्र सन्तान की प्राप्ति होती है। पत्ते को उबालने के बाद निकालकर फेंक दिया जाता है। केवल दूध का ही सेंवन किया जाता है।

नवग्रहों के प्रभाव में

नवग्रहों के कुप्रभाव से बचने के लिये पलाश के पुष्प, गुलाब के पुष्प अथवा चमेली के पुष्प और तुलसी की पत्तियां स्नान जल में डालकर उस जल से स्नान करना लाभकारी सिद्ध होगा। यह प्रयोग लगातार 42 दिन तक करना चाहिए।

पेट की समस्‍या में

पलाश के फूल में एसट्रिनजेंट गुण पाया जाता है जो पेट की समस्‍या में आराम पहुंचाता है। इसका प्रयोग पेचिश और दस्त जैसी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप इसका रोज सेवन करें तो हर तरह की पेट की समस्‍या दूर हो सकती है।

घाव भरने में (Benefits of Palash)

अगर आपको घाव हो गया है तो पलाश के बीज का काढ़ा पिएं। इसमें हीलिंग गुण होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते हैं। ये घाव की ब्‍लीडिंग को रोक, घाव को भरते हैं। इसका उपयोग करने के लिए एक पलाश का फूल लें और उसे गुलाब जल के साथ दरदरा पीस लें। अब इसे घाव पर लगाएं।

वास्‍तु शास्‍त्र / ज्‍याेतिष शास्‍त्र और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button