PM Modi ki hatya: पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोले पूर्व मंत्री, देखें वीडियो

PM Modi ki hatya: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो!” पूर्व मंत्री पटेरिया कि इस बात के बाद पूरे देश की राजनीति में बवाल खड़ा हो गया। पूरे देश में पटेरिया के इस बात की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
वायरल हो रहा वीडियो (PM Modi ki hatya)
राजा पटेरिया रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वायरल वीडियो के अनुसार इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’
यहां देखें वीडियो
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है।
क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिये। pic.twitter.com/oUn2dJIR9s
— VD Sharma (@vdsharmabjp) December 12, 2022
पन्ना में केस दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पन्ना एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पाया है कि इससे लोकशांति भंग हुई है। आईपीसी की धारा 451, 504, 505, 506, 153 के तहत पन्ना जिले में मामला दर्ज किया गया है।’



