बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
मां सरस्वती का एकमात्र मंदिर, साल भर में एक बार खुलते हैं कपाट
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर खेड़ी के समीप ग्राम सावंगा में वीणा वादिनी ज्ञानदायिनी मां भगवती सरस्वती की पूजा अर्चना का दौर अलसुबह से ही शुरू हो गया था। लगभग 100 साल पुराने इस सरसवती मंदिर की नीव आंध्रप्रदेश के निवासी संत संपत गिरी महाराज ने रखी थी। मां सरस्वती का यह जिले का एकमात्र मंदिर है।

स्थापना के बाद से ही इस सरस्वती मंदिर के कपाट साल में एक बार बसंत पंचमी को खुलते है। इस मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां अपनी मनोकामना लेकर आती हैं। वे भजन कीर्तन कर मां सरस्वती का ताप्ती जल से स्नान कर श्वेत रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करती है। इसके बाद मिष्ठान्न और फलों का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है।



