टेक/ऑटो

Yamaha Electric Scooter: Ola और एथर को टक्कर देगा Yamaha का इलेकट्रिक स्कूटर, एक घंटे में हो जाता है फुल चार्ज, जानें डिटेल

Yamaha Electric Scooter: Yamaha's electric scooter will compete with Ola and Ather, gets full charge in one hour, know details

Yamaha Electric Scooter: यामहा अपने स्‍टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। अब यामहा ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट पर भी अपना दबदबा बनाने के लिए Yahama E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। Yahama का ये स्‍कूटर 125cc बाइक की तरह पावर के साथ आता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि Yamaha Electric Scooter एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक चलेगा और इसे चार्ज करने में सिर्फ 1 घंटे फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए आपको फास्‍ट चार्जर की जरुरत पड़ेगी और यदि आप इसे नार्मल चार्जर से चार्ज करते है तो आपको इसे फुल चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगेगा।

hindi.gadgets360.com में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया कि The Print के अनुसार, Yamaha ने ग्लोबल मार्केट में E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है इसके डेमो को यूरोप के साथ-साथ पांच एशियाई देशों में शुरू किया जाएगा।

आपको बता दे कि Yahama ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी मोटरबाइक टेक्नोलॉजी और EV टेक्नोलॉजी को मिलाकर तैयार किया है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 8.1 kW / 5000 rpm की मैक्सिमम पावर और 30.2 Nm / 1,950 rpm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। कंपनी की ओर से बताया गया कि इसे 60 kmph की स्पीड पर चलाने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 km की रेंज निकाल सकता है।

Yamaha Electric Scooter: Yamaha's electric scooter will compete with Ola and Ather, gets full charge in one hour, know details

इसका मुख्य आकर्षण बैटरी और चार्जिंग आउटपुट है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को नॉर्मल और पोर्टेबल चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल चार्जर से करीब 5 घंटे में और पोर्टेबल चार्जर से करीब 14 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

E01 में डुअल चैनल ABS फीचर, डुअल रियर सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेक भी मिलती है। इसमें स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिनमें मल्टीफंग्शनल डिज़िटल स्पीडोमीटर, स्मार्टकी सिस्टम और रिवर्स मोड शामिल हैं। यह Y-Connect सिस्टम से भी लैस है, जो राइडर को अपने फोन को इलेक्ट्रिक स्कूटर से पेयर करने का फायदा देता है। इससे फोन के नोटिफिकेशन को डिस्प्ले में पढ़ा जा सकता है।

News Source: hindi.gadgets360.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button