IAF Agniveer Recruitment 2022: वायुसेना में निकली है 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन आखरी तारीख नजदीक

IAF Agniveer vayu Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना में 10 पास युवाओं के लिए बंंपर भर्ती निकली है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु के पदों (IAF Agniveer vayu Recruitment 2022) में आवेदन मांगे हैं। जो भी युवा इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय वायुसेना Indian Air Force की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया 7 नवंबर से शुरु हुई है और कुछ दिन में इसकी अंतिम तिथि है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
यहां से भी कर सकते आवेदन
यदि उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो हमारे द्वारा दी गई लिंक https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक IAF Agniveer vayu Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई पदों को भरा जाएगा।
ये है जरूरी तारीख
• ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 नवंबर
• ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 नवंबर
IAF Agniveer vayu Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी विषय में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों को 27 जून 2002 और 27 दिसंबर 2005 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य है। नामांकन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।




