बैतूल अपडेट

Betul News-खबर का असर : बिजली कंपनी ने की जुगाड़ से तौबा, आम के पेड़ पर लगे इंसुलेटर और तार हटाये

Betul News- Effect of news: Electricity company repented of jugaad, removed insulators and wires on mango tree

Betul News-खबर का असर : बिजली कंपनी ने की जुगाड़ से तौबा, आम के पेड़ पर लगे इंसुलेटर और तार हटाये

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत खेड़ी सांवलीगढ़ के आखतवाड़ा पहुँच मार्ग पर बिजली कंपनी द्वारा इलेवन केवी की लाइन को ले जाने भारी लापरवाही कर आम के पेड़ पर तीन इंसुलेटर लगाकर लाईन खींच दी गयी थी। ‘बैतूल अपडेट’ ने मंगलवार को उक्त समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर बिजली कंपनी की जानलेवा साबित हो सकने वाली इस लापरवाही को उजागर किया था। इसके बाद आज सोमवार को बिजली कंपनी ने आम के पेड़ की उस डाल को काट दिया है। साथ ही उस डाल पर लगे इंसुलेटर भी हटा लिए हैं। इससे अब इसके किसी के लिए खतरा साबित होने की संभावनाएं भी समाप्त हो गई है।

ग्राम आखतवाड़ा के ग्रामीणों ने इस पर खुशी जाहिर की है कि जो कार्य इतने सालों में नहीं हुआ, वह काम एक खबर प्रकाशित होने के बाद हो गया। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी की जुगाड़ टेक्नोलॉजी का यह अनूठा नजारा जिला मुख्यालय के समीप स्थित खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत के ग्राम अखतवाड़ा पहुंच मार्ग पर देखने को मिल रहा था। यहाँ बिजली विभाग द्वारा किसानों के खेतों में 11000 वोल्ट की बिजली सप्लाई की गयी है। इसके लिए एक जगह मुख्य मार्ग पर बिजली का पोल लगाने की बजाय यह जुगाड़ किया गया था। यहां पर आम के एक पेड़ पर ही शाखाओं को छांट कर बिजली कंपनी ने 3 इंसुलेटर लगा दिए थे। इन इंसुलेटर के सहारे ही यह खतरनाक तार खींच दिए थे।

Betul News-खबर का असर : बिजली कंपनी ने की जुगाड़ से तौबा, आम के पेड़ पर लगे इंसुलेटर और तार हटाये

हैरानी की बात यह है कि आम का यह पेड़ भी सूखा नहीं बल्कि पूरी तरह हरा भरा पेड़ था। यहां से गुजरने वालों का ध्यान इस ओर जाता था तो वह बड़े आश्चर्य से इसे देखते थे। यह नजारा देख कर उसे उनके मुंह से बरबस ही निकल पड़ता था कि हद है लापरवाही की। ऐसे में तो यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

दरअसल, यह पेड़ छोटा था। इस पर आम भी लगते थे। इन आमों के लिए गांव के बच्चे भी पेड़ के पास आते हैं। यह गांव की आबादी के पास तो है ही वहीं विद्युत वितरण केंद्र से बिलकुल पास में था। इसके बावजूद कंपनी के अधिकारियों ने इस ओर कभी ध्यान देना जरूरी नहीं समझा था। यही कारण है कि यह पेड़ एक बड़ा खतरा बना हुआ था।

Desi Jugad: हरे पेड़ पर इंसुलेटर लगा कर खींच दिए 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार, इस जुगाड़ को देख नोंच लेंगे अपने बाल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button