बड़ी खबरेंदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

Divorce Ceremony : आज तक न सुना होगा और न देखा होगा, भोपाल में होगा विवाह विच्छेद समारोह, देश का पहला आयोजन

Vivah veched in bhopal

▪️उत्तम मालवीय, बैतूल

Divorce Ceremony : आज तक आपने विवाह समारोह (marriage ceremony), बच्चे के जन्म पर बर्थडे पार्टी (birthday party), नौकरी मिलने पर पार्टी (get a job party) या अन्य किसी मौके पर पार्टी होते तो देखी-सुनी होगी। इनमें से कई पार्टियों में आप भी शरीक हुए होंगे। लेकिन, भोपाल में आगामी 18 सितंबर को एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जिसके बारे में आज तक न तो सुना होगा और न ही ऐसा आयोजन होते हुए देश भर में कहीं सुना होगा। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आगामी 18 सितंबर को विवाह विच्छेद समारोह (Divorce Ceremony) का आयोजन किया जा रहा है। कानूनी रूप से विवाह संबंध खत्म होने के उपलक्ष्य में होने वाला देश का संभवत: यह पहला आयोजन होगा। यह आयोजन भाई वेलफेयर सोसायटी भोपाल (Bhai Welfare Society Bhopal) द्वारा कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम भोपाल के रायसेन रोड पर फ्लोरा फार्म एंड रिसोर्ट बिलखिरिया में होने जा रहा है।

समारोह में क्या-क्या होगा

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह एक समारोह है। इसलिए समारोह की तरह ही इस कार्यक्रम में होने वाले क्रियाकलापों का बकायदा कार्यक्रम भी तय किया गया है। इसमें जयमाला विसर्जन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, बारात निर्गमन, जेंट्स संगीत, मानव सम्मान में कार्य करने हेतु 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा और मुख्य अतिथि द्वारा विवाहविच्छेद की डिक्री का वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में डायवर्स की डिक्री प्राप्त करने वाले 18 पुरूष और उनके परिजन कुल 200 लोग शामिल होंगे।

इसलिए किया जा रहा आयोजन

भोपाल में होने वाले इस तलाक उत्सव के संबंध में कहा जा रहा है कि यह देश का पहला तलाक उत्सव (India’s first divorce festival) है। आयोजन के संबंध में संस्था के काउंसलर डॉ. संदीप गोहे बताते हैं कि ये सब भाई लोग झूठे केस लगाने के बाद एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तलाक हासिल कर पाए हैं। इस आयोजन में इसी जीत की खुशियां मनाई जाएगी। डॉ. गोहे ने बताया कि इसका मुख्य मकसद लोगों को पुरानी जिंदगी और कड़वी यादों से बाहर निकाल कर नए उत्साह से अपनी जिंदगी की एक बार फिर शुरूआत करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नोट : आयोजन का विरोध होने पर यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button