बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

एमपी में कोरोना का महाविस्फोट: 24 घण्टे में 1033 केस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। एक दिन में 512 नए केस आए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। शिवपुरी में SP राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं।

प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 1.47% हो गई है। एक्टिव केस 2475 हैं। महामारी पर काबू पाने के लिए संक्रमण दर का 1% प्रतिशत से कम रहना जरूरी होता है। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 49 दिन बाद फिर कुछ पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दोपहर में अफसरोंके साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का और कड़ाई से पालन करवाने को कहा है।

ग्वालियर में 97 नए पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में JAH के वरिष्ठ चिकित्सक की गोवा से लौटी डेंटिस्ट बेटी भी शामिल है। जवाहर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप राठौड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम और उनके तीन दोस्त भी पॉजिटिव मिले हैं। क्राइम ब्रांच के तीन जवान और संक्रमित निकले हैं। अब तक 14 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 ASI शामिल हैं। वायु सेना परिसर में बनी मैस में पदस्थ 44 साल के कैटरिंग स्टाफ रविकांत संक्रमण की चपेट में है। BSF के डॉक्टर सहित 6 जवान भी संक्रमित हो गए हैं। अंचल के शिवपुरी में 12 नए केस मिले हैं। भिंड व दतिया में एक-एक पॉजिटिव आए हैं।

संक्रमण रोकने कंटेनमेंट बना प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें

गृह विभाग की बुधवार को जारी गाइडलाइन में प्रदेश में मेलों पर रोक लगा दी गई है। शादी, ब्याह में दोनों पक्षों की संख्या मिलाकर 250 तक सीमित कर दी गई है। अंत्येष्टि में भी 50 लोग ही जा पाएंगे। कर्फ्यू रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक ही रखा गया है।

न्यूज सोर्स: https://dainik-b.in/ltJlf5xlAmb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button