Vastu Tips for Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें घर के किस दिशा में होना चाहिए मनी प्लांट का पौधा, जानिए क्या हैं इसके फायदे
Vastu Tips for Money Plant, money plant disadvantages, can we keep money plant in south direction, can we keep money plant in north direction, which money plant is good for home, can we keep money plant in bedroom, can we keep money plant in south-west direction, money plant in balcony vastu, money plant in bathroom vastu

Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट लगभग हर घर में देखा जा सकता है। मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट (Money Plant Tips) लगा होता है, वहां धन सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को बेहद शुभ माना गया है और इससे बरकत वाला पौधा भी कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट (Vastu Shastra for Money Plant) लगाने के बाद कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। चलिए जानते हैं मनी प्लांट को सही तरीके से लगाने का तरीका। हम यहां आपको यह भी बताएंगे कि कहां पर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।
नियमों का करें पालन
यदि सुख-समृद्धि पाने के लिए घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। वरना मनी प्लांट फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। घर में गलत जगह पर गलत तरीके से रखा मनी प्लांट गरीब बना सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है। यह घर के लोगों पर कर्ज का बोझ लाद सकता ह। ऐसे में मनी प्लांट लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन जरूर करें।
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट (Vastu Tips for Money Plant)
मनी प्लांट का पौधा हमेशा आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा के अधिष्ठाता देवता गणेशजी हैं, जो अमंगल नाश हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र हैं, जो सुख-समृद्धि दायक है। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना बेहद उत्तम माना गया है। इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का वास रहता है।
हमेशा सूखे पत्तों को छाँटें
मनी प्लांट को कभी भी मुरझाने न दें, क्योंकि इसे हमेशा हरा-भरा रखना अच्छा माना जाता है। इसके लिए इसे रोजाना पानी देते रहें। यदि पत्तियां मुरझा जाती हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। मुरझाए हुए पत्तों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि मनी प्लांट की लताओं को कभी भी जमीन पर न फैलाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ नीरस वातावरण भी पैदा हो सकता है।
- Also Read: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें क्या है आज के ताजा रेट…
यहां न रखें मनी प्लांट
बहुत से लोग सजावट के लिए मनी प्लांट के पौधे को बाहर लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि किसी की भी इस पर नजर न पड़े। क्योंकि कई लोगों की नजर बहुत खराब होती है और इस पौधे के बढ़ने का खतरा बना रहता है। कई बार लोगों की नजर से मनी प्लांट सूख जाता है या बढ़ता नहीं है।



