Venus and Jupiter Meet: बुधवार से होगा वीनस और जुपिटर का मिलन, दुनिया को बताएगा चंद्रमा
Venus and Jupiter meeting: Venus and Jupiter will meet from Wednesday, the moon will contain the world

Venus and Jupiter Meet: फिल्मी गीत के बोल की तरह इस सप्ताह शाम के पश्चिम आकाश में सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर और चमचमाता वीनस एक दूसरे से मिलने को आतुर हैं। हंसियाकार चंद्रमा 22 फरवरी को दोनों के मिलन का गवाह बनने जा रहा है।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि सूर्यास्त के बाद पश्चिम में दो चमकते ग्रह इस समय दिख रहे हैं। इनमें से जो नीचे की ओर तेज चमक के साथ है वह पृथ्वी का पड़ौसी शुक्र ग्रह है जो कि आज पृथ्वी से लगभग 21 करोड़ किमी दूर रहते हुये माईनस 3.9 मैग्नीट्यूड से चमक रहा होगा।
- Also Read: Pili Sarso Ka Totka: झट से मालामाल बना देना पीली सरसों का यह टोटका, कभी नहीं होगी धन की कमी

इसके उपर बृहस्पति ग्रह स्थित होगा जो कि लगभग 85 करोड़ किमी दूर रहते हुये माईनस 2.1 मैग्नीट्यूड से चमकता दिखेगा। इन दोनों चमचमाते ग्रहों के बीच आज हंसियाकार चंद्रमा दिखेगा जो कि पृथ्वी से लगभग 3 लाख 66 हजार किमी दूर रहते हुए इन दोनों ग्रहों के होने जा रहे मिलन की सूचना देगा।
सारिका ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक हर शाम जब इन ग्रहों को देखेंगे तो ये हर शाम पास आते दिखेंगे। इसके बाद अंत में दोनों एक-दूसरे में समाये से दिखने लगेंगे जिसे कि खगोल विज्ञान में कंजक्शन कहा जाता है। सूर्यास्त की लालिमा के बाद इन खगोलीय पिंडों की चमचमाती मुलाकात का हर कोई गवाह बन सकेगा। यह घटना रात लगभग 8 बजे तक ही ठीक से दिख पाएगी।



