बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert : सोशल मीडिया पर है पुलिस के साइबर सेल की निगाह, भड़काऊ पोस्ट की तो खैर नहीं, ड्रोन से भी चप्पे-चप्पे की निगरानी

• उत्तम मालवीय, बैतूल
आगामी त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एक ओर जहां ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है, वहीं पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह बनाए हुए है। यदि किसी भी यूजर के द्वारा सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या शांति में खलल डालने वाली पोस्ट की जाती है तो उसकी खैर नहीं। पुलिस द्वारा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खरगौन के घटनाक्रम को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए एक ओर जहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है, वहीं बुधवार को पुलिस कर्मियों को अश्रु गैस चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह प्रशिक्षण वीडियो के जरिए और प्रत्यक्ष रूप से भी दिया गया। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर भी पुलिस विभाग द्वारा करीबी निगाह रखी जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा आज जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रायः सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धार्मिक भावनाओं/समुदाय विशेष के लोगों को ठेस पहुंचाने के लिये भड़काऊ भाषण अथवा आपत्तिजनक पोस्ट या किसी आपत्तिजनक पोस्ट में कमेट्स अपलोड की जाकर किसी धर्म विशेष/समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत कर समाज में अशांति, उन्माद, उपद्रव की स्थिति निर्मित की जाती है। जो अत्यंत आपत्तिजनक एवं दण्डनीय कृत्य है।

इसे देखते हुए सोशल मीडिया पर की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस सायबर सेल बैतूल की टीम द्वारा सतत मॉनीटरिंग की जाकर निगाह रखी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति ऐसे कृत्य में संलिप्त पाया जाता है जो कि सामाजिक हितों के अनुकूल न होकर सामाजिक वैमनस्यता, धार्मिक भावनाओं को आहत करता है तो उसके विरूद्ध विधि अनुसार तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि सोशल मीडिया पर यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट पाई जाती हैं तो पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल के मोबाइल नंबर 7049101017 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button