बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मीडिया ऑफिसर के बाद दोनों बेटियां भी पॉजिटिव

बैतूल। स्वास्थ्य विभाग की मीडिया अधिकारी के बाद अब उनकी दोनों बेटियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। मीडिया अधिकारी की छोटी बेटी कक्षा 9 वीं में तथा बड़ी बेटी कक्षा 10 वीं में आरडी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। दोनों ही शनिवार 6 नवंबर तक स्कूल और ट्यूशन गईं। रविवार अवकाश होने और सोमवार को मीडिया अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद परिवार को आइसोलेट कर दिया गया। हालांकि एहतियात के तौर पर जिस शिक्षिका के घर बड़ी बेटी ट्यूशन जाती थी, उन्होंने ऑफलाईन क्लासेस बंद कर दी है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि मीडिया ऑफिसर के बाद दोनों बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button