Atal Pension Yojana : इस पेंशन योजना के हो चुके 6 करोड़ से ज्यादा हितग्राही, गरीबों का है सहारा

Atal Pension Yojana : नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कुल नामांकन 6 करोड़ के आँकड़े को पार कर गया है। केवल चालू वित्तीय वर्ष में ही 79 लाख से अधिक नामांकन हुए हैं। समाज के सबसे कमजोर वर्गों को पेंशन के दायरे में लाने की यह उपलब्धि सभी बैंकों के अथक प्रयासों से संभव हो सकी है।
एपीवाई, भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना, 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर विशेष ध्यान देने के साथ भारतीय नागरिकों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। (Atal Pension Yojana)
पीएफआरडीए ने किया जागरूक (Atal Pension Yojana)
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने हाल ही में योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई पहल की हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में एक पेज का सरल एपीवाई फ़्लायर/हैंडआउट जारी करना शामिल है। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion Quiz : पहेली बार देखने पर कितने घोड़े नजर आए, जवाब देने में कंफ्यूज हो रहे लोग, आप भी करें ट्राई
तीन गुना लाभ की है गारंटी (Atal Pension Yojana)
एपीवाई के तहत, ग्राहक भारत की सरकार द्वारा दिए गारंटी के अनुसार तीन गुना लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।,यानि 60 वर्ष की आयु से आजीवन मासिक पेंशन 1,000 से रु. 5,000, जो उनके योगदान पर निर्भर करता है, और एपीवाई में शामिल होने की आयु के आधार पर अलग-अलग होगा। (Atal Pension Yojana)
मृत्यु के बाद मिलते यह लाभ (Atal Pension Yojana)
ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके पति या पत्नी को समान पेंशन का भुगतान किया जाएगा और ग्राहक और पति या पत्नी दोनों की मृत्यु पर, ग्राहक की 60 वर्ष की आयु तक जमा की गई पेंशन राशि ग्राहक द्वारा नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Shahrukh Khan & Soundarya Sharma : क्या विमल गर्ल सौंदर्या शर्मा अब शाहरुख खान के साथ एक बड़ी फिल्म में नजर आएगी?

क्या है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)
भारत के नागरिकों के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित एक पेंशन योजना है। एपीवाई के तहत, 60 साल की उम्र में 1,000/- या 2,000/- या 3000/- या 4000 या 5000/- प्रति माह रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा। भारत का कोई भी नागरिक एपीवाई योजना शामिल हो सकता हैं। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Simple Dot One : 151km की रेंज के साथ Ola से आधी कीमत में लॉन्च हुआ सिंपल एनर्जी का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
योजना का लाभ लेने यह हैं मानदंड (Atal Pension Yojana)
इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्राहक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए साथ ही उसका एक बचत बैंक खाता डाकघर/बचत बैंक में होना चाहिए।
भावी आवेदक एपीवाई अकाउंट में समय-समय पर अपडेट की प्राप्ति की सुविधा के लिए पंजीकरण के दौरान बैंक को आधार और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, आधार कार्ड नामांकन के लिए अनिवार्य नहीं है। (Atal Pension Yojana)
क्यों होती है पेंशन की आवश्यकता (Atal Pension Yojana)
एक पेंशन लोगों को एक मासिक आय प्रदान करता है जब वे कमाई नही कर रहे होते हैं। उम्र के साथ संभावित कमाई आय में कमी आती है वहीं कमाउ सदस्य का अक्सर पलायन हो जाता है। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Orchha Ke Ramraja : छोटी अयोध्या में राजसी वैभव और ठाठ-बाट से निकलेगी रामराजा सरकार की बारात
वृद्धावस्था में जीवन यापन की लागत में वृद्धि हो जाती है। एक निश्चित मासिक आय बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करता है। (Atal Pension Yojana)
अटल पेंशन योजना के लाभ (Atal Pension Yojana)
अटल पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन की इस अर्थ में सरकार द्वारा गारंटी होगी कि यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न अंशदान की अवधि के दौरान कम हुआ तो इस तरह की कमी को सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा। (Atal Pension Yojana)
दूसरी ओर, यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न न्यूनतम गारंटी पेंशन के लिए योगदान की अवधि में रिटर्न की तुलना में अधिक हैं तो इस तरह के अतिरिक्त लाभ ग्राहक के खाते में जमा किया जायेगा जिससे ग्राहकों को बढ़ा हुआ योजना लाभ मिलेगा। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Desi Jugaad: बंदे के इस धांसू जुगाड़ से नल खोलते ही जलने लगा बल्ब, वीडियो देख लोग बोले इलेक्ट्रीशियन से कम नहीं
वर्तमान में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत ग्राहक योगदान एवं उस पर निवेश रिटर्न के लिए के लिए कर लाभ पाने के पात्र हैं। इसके अलावा, एनपीएस से बाहर निकलने पर वार्षिकी की खरीद मूल्य पर भी कर नहीं लगाया जाता है और केवल ग्राहकों की पेंशन आय सामान्य आय का हिस्सा मानी जाती है। (Atal Pension Yojana)
- यह भी पढ़ें : Debina Banerjee’s Aerial Yoga : फिट रहने के लिए देबिना बनर्जी करती है यह खास योग, वायरल हो रही तस्वीरें
अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




