MP Sahkar Taxi Service: एमपी में शुरू होगी सहकार टैक्सी सेवा, ओला-उबर से सस्ता मिलेगा सफर
MP Sahkar Taxi Service: मध्यप्रदेश में सरकारी बसें चलाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। वहीं दूसरी ओर ओला और उबर की तर्ज पर सहकार टैक्सी चलाने की भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस साल के आखरी तक ही यह सहकार टैक्सी चलाने की तैयारी है। इनका किराया भी ओला-उबर से कम होगा, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकेगी।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी। जिसके बाद प्रदेश में इस पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को सहकार टैक्सी सेवा जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सहकार टैक्सी सेवा का संचालन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (PACS) करेंगी। बड़ी सहकारी समितियों का भी सहयोग मिलेगा।
इन शहरों से होगी सेवा की शुरूआत (MP Sahkar Taxi Service)
सहकार टैक्सी सेवा का शुभारंभ प्रदेश के बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर से किया जाएगा। जिसके बाद अन्य शहरों में भी चरणबद्ध रूप से इसका विस्तार किया जाएगा। इस सेवा की खास बात यह होगी कि इसका किराया सामान्य टैक्सियों की तुलना में कम होगा। ड्राइवरों को भी किसी निजी कंपनी को कमीशन नहीं देना पड़ेगा, जिससे उनकी आय में सीधा इजाफा होगा।

तीनों प्रकार के वाहन चलाए जाएंगे (MP Sahkar Taxi Service)
सहकार टैक्सी सेवा के लिए वर्तमान में बायलॉज तैयार किए जा रहे हैं। इसमें कैब लिंकिंग, पंजीकरण प्रक्रिया, संचालन का ढांचा, रूट मैपिंग, किराया निर्धारण, सुरक्षा मानक, पोर्टल और ऐप शुल्क, टैक्स व्यवस्था आदि शामिल हैं। इस सेवा के तहत दोपहिया टैक्सी, तीन पहिया ऑटो-रिक्शा और चार पहिया टैक्सी तीनों प्रकार के वाहनों का पंजीकरण होगा। इससे यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर बाइक, ऑटो और कैब सभी परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन समितियों के जरिए होगी शुरूआत (MP Sahkar Taxi Service)
सहकार टैक्सी प्रोजेक्ट की शुरुआत केंद्र स्तर पर 8 बड़ी सहकारी संस्थाओं और समितियों के माध्यम से की जाएगी। इनमें कृषक भारती सहकारी लिमिटेड, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड, बहु-राज्य सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ शामिल हैं। योजना के संचालन में राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा। यह पूरी तरह सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलेगी।

सहकार टैक्सी सेवा के लिए बजट (MP Sahkar Taxi Service)
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस पूंजी का उपयोग टैक्सी खरीद, ऐप विकास, ड्राइवर प्रशिक्षण, वाहन बीमा और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुरक्षित, किफायती और पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि हजारों ड्राइवरों को रोजगार और स्थायी आय का स्रोत भी प्राप्त होगा। (MP Sahkar Taxi Service)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



