MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: अब तीन बार होगी आधार ई-केवाईसी, फर्जीवाड़ा रोकने नई व्यवस्था
MP Police Constable Recruitment 2026: 53 हजार चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी से, नई बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा में सफल रहे करीब 53 हजार उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखें तय कर दी गई हैं। पिछली भर्ती में सामने आए बड़े फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए इस बार पूरी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया गया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।
शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी से शुरू
प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अनुसार, आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ग्वालियर सहित राज्य के अलग-अलग शहरों में कराई जाएगी। इससे पहले 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच प्रदेशभर में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है।
इन शहरों में होंगे शारीरिक परीक्षण
भोपाल में लाल परेड ग्राउंड, इंदौर में माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट परिसर आरएपीटीसी, जबलपुर में छठवीं वाहिनी विसबल रांझी का परेड ग्राउंड, ग्वालियर में 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू का परेड ग्राउंड, उज्जैन में देवास रोड स्थित महानंदा एरीना ग्राउंड, सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज बहेरिया, रीवा में नौवीं वाहिनी विसबल का परेड ग्राउंड, बालाघाट में 36वीं वाहिनी विसबल का फुटबॉल ग्राउंड, रतलाम में जावरा बस स्टैंड के पास भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और मुरैना में पांचवीं वाहिनी विसबल के परेड ग्राउंड में परीक्षाएं होंगी।
- यह भी पढ़ें : MP DA Hike News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की तैयारी
पिछली भर्ती में ऐसे हुआ था फर्जीवाड़ा
पिछली आरक्षक भर्ती में आधार कार्ड के दुरुपयोग और साल्वर बैठाने जैसे गंभीर मामले सामने आए थे। लिखित परीक्षा से ठीक पहले कुछ अभ्यर्थियों ने आधार अपडेट कराकर अपने फोटो और फिंगरप्रिंट की जगह दूसरे व्यक्ति के बायोमैट्रिक डलवा दिए थे। परीक्षा पास होने के बाद शारीरिक परीक्षा में कोई और अभ्यर्थी शामिल हुआ और फिर से आधार में बदलाव करा दिया गया। बाद में जांच में यह खुलासा हुआ कि ऐसे मामलों में ग्वालियर और चंबल अंचल के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी। प्रदेशभर में एफआईआर दर्ज हुईं, कुछ आरोपी पकड़े गए, जबकि कुछ अब भी फरार हैं।
नई भर्ती में किए गए यह बदलाव
इस बार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हर चरण के बाद आधार ई-केवाईसी करीब तीन बार की जाएगी। जब तक फिंगरप्रिंट, रेटिना और फोटो का पूरा मिलान नहीं होगा, प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। परीक्षा स्थलों पर बायोमैट्रिक उपकरण और आधुनिक तकनीकी टूल्स उपलब्ध रहेंगे।
- यह भी पढ़ें : MP Pharmacist Equal Pay: प्रदेश के फार्मासिस्टों को मिलेगी बड़ी सौगात, मिलेगा समान वेतन और पदोन्नति, कॉउंसिल ने किया यह काम
शारीरिक परीक्षा की नई मार्किंग व्यवस्था
अब 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद तीनों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। पहले केवल पास या फेल की व्यवस्था थी, जिससे एक चरण में असफल होने पर अभ्यर्थी बाहर हो जाता था। अब तीनों चरणों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। मार्किंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पिछले साल रोजाना करीब 200 अभ्यर्थी शामिल होते थे, जबकि इस बार संख्या दोगुनी होने के कारण लंबी कूद और गोला फेंक के लिए तीन पिट बनाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



