बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

होटल में ठहरे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत, फाइनेंस कंपनी में करता था काम

बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शव मिलने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है। आज पीएम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोंढा निवासी राधेश्याम पंवार (30) एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह 27 फरवरी से बैतूल गंज स्थित एक होटल में रुका था। बुधवार उसकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई। रात में जब होटल के कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आज उसका पीएम किया जाएगा। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। वे भी रात में ही बैतूल पहुंच चुके हैं। पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मौत किन कारणों से हुई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button