Pyaj Ke Bhav: अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने शुरू की बिक्री, देखें कहाँ-कहाँ मिलेंगे
Pyaj Ke Bhav: केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने और किसानों को उचित दाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बड़ा कदम उठाया है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। इन वैनों के जरिए अब प्याज 24 रुपये प्रति किलो की दर से सीधे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
Pyaj Ke Bhav कम करने बफर स्टॉक से पूर्ति
मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है और किसानों को उनके उत्पादन का सही मूल्य दिलाना है। जुलाई 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे कम स्तर है। इसमें बफर स्टॉक से प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति का बड़ा योगदान रहा है।

Pyaj Ke Bhav काबू में रखने इन शहरों में बिक्री
दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में आज से यह खुदरा बिक्री शुरू कर दी गई है। मोबाइल वैन के अलावा एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार के स्थायी स्टोरों पर भी प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा नैफेड और एनसीसीएफ ने अपने वितरण भागीदारों के नेटवर्क को भी इसमें शामिल किया है, ताकि देश के अन्य हिस्सों में जरूरत पड़ने पर प्याज की सप्लाई बढ़ाई जा सके।
Pyaj Ke Bhav मामले में उत्पादन की स्थिति
सरकार के अनुसार इस वर्ष प्याज का उत्पादन लगभग 307.71 लाख टन होने का अनुमान है। यह पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है। प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। जुलाई 2025 में 1.06 लाख टन और अगस्त में 1.09 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि उत्पादन पर्याप्त है और आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

Pyaj Ke Bhav कम करने किसानों से सीधी खरीद
सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण के लिए इस साल तीन लाख टन प्याज की खरीद की है। यह खरीद महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों से किसानों और किसान संगठनों से सीधे की गई। किसानों को भुगतान उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष हस्तांतरण के जरिए किया गया। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के ई-महाभूमि पोर्टल से किसानों की पहचान और जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया गया।
Pyaj Ke Bhav नियंत्रण में रखने निगरानी
खरीदे गए प्याज के भंडारण और वितरण की सख्त निगरानी की जा रही है। खाद्य और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारी नियमित रूप से गोदामों का दौरा कर रहे हैं। वहां स्टॉक की मात्रा और गुणवत्ता की जांच की जाती है। किसानों को केवल उसी उपज का भुगतान किया जाता है जिसे चालानों के साथ सत्यापित किया गया हो।
Pyaj Ke Bhav काबू में रखेगी मोबाइल वैन
दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और अहमदाबाद में आज से मोबाइल वैन की सेवाएं शुरू हो गई हैं। ये वैन शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सीधे उपभोक्ताओं तक प्याज पहुंचाएंगी। सरकार ने पहली बार बिक्री प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नैफेड के ट्रैक एंड ट्रेस सॉफ्टवेयर से जुड़ा एक डिजिटल बिलिंग एप्लिकेशन भी लागू किया है।
Pyaj Ke Bhav को लेकर फीडबैक भी लेंगे
यह एप्लिकेशन सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल है। इसके माध्यम से मोबाइल वैन चालक ग्राहकों के लिए बिल बना सकेंगे। हर लेनदेन के बाद खरीदार को एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी। इसमें न केवल खरीद की जानकारी होगी बल्कि उपभोक्ता फीडबैक लेने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा शिकायत निवारण के लिए टोल-फ्री नंबर उपलब्ध कराया गया है।
- यह भी पढ़ें : Funny jokes in hindi: टीचर- टिटू बताओ.. अकबर ने कब तक शासन किया था ? जवाब सुनकर पेट पकड़ कर हंसोगे
Pyaj Ke Bhav कम होने से लोगों को राहत
प्याज रोजमर्रा के जीवन की एक अहम जरूरत है। इसकी कीमत बढ़ने पर सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों पर पड़ता है। 24 रुपये प्रति किलो की दर पर प्याज उपलब्ध कराना उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा।
Pyaj Ke Bhav बढ़े तो देश भर में बिक्री
केंद्र सरकार का इरादा है कि जरूरत पड़ने पर इस योजना को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाए। फिलहाल दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े उपभोक्ता बाजारों से शुरुआत की गई है। आने वाले महीनों में कीमतों की स्थिति देखकर अन्य राज्यों में भी मोबाइल वैन और आउटलेट्स बढ़ाए जाएंगे।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



