Today Betul Samachar: गरीब युवक की मौत पर ग्रामीणों ने चंदा करके उठाई अर्थी, ग्रामीणों ने लगाई शासन से मदद की गुहार
Today Betul Samachar: On the death of a poor youth, the villagers raised the bier by donating, the villagers appealed to the government for help

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
जिले की जनपद पंचायत बैतूल की ग्राम पंचायत सराड के परतवाड़ा मार्ग पर स्थित मोड़ीढाना गांव में एक गरीब आदिवासी युवक की मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी भी नहीं थी कि अंतिम संस्कार कर सके। ऐसे में ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर युवक का अंतिम संस्कार किया। वहीं अब अकेली बच गई युवक की मां और ग्रामीणों ने शासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है।
मोड़ीढाना गांव के सद्दू बारस्कर की एक साल पहले मौत के बाद इकलौता पुत्र श्रवण ही माँ सुगना का सहारा था। वह भरण पोषण करने लिए मजदूरी करता था। पिता की मौत के बाद से श्रवण भी अनमना सा रहने लगा था। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से वह काफी समय से मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहा था। जिसके चलते घर में राशन भी पर्याप्त नहीं था। इसके चलते ग्रामीणों ने कई बार खाना देकर इस गरीब परिवार की मदद की। इसके बावजूद श्रवण ने बीती 12 फरवरी की रात दम तोड़ दिया।(Today Betul Samachar)
- Also Read : Tiger Ka Video: टाइगर के साथ सेल्फी लेने उसके पीछे मोबाइल लेकर दौड़ पड़ा शख्स, आगे जो हुआ खुद देख लीजिए…
श्रवण की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि माँ सुगना के पास अंतिम संस्कार की सामग्री जुटाने के लिए भी रुपए नहीं थे। इस पर पड़ोस के लोगों ने चंदा एकत्र कर श्रवण के अंतिम संस्कार के लिए राशि जुटाई। वृद्ध माँ अब इस परिवार में अकेली है। माँ के आंसू तो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पड़ोसी दामा और अन्य ग्रामीणों ने मानवता के चलते मृतक के अंतिम संस्कार के लिए घर-घर से चंदा एकत्र कर उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस गरीब परिवार की हरसंभव मदद करने के लिए गुहार लगाई है।



