2.5 फीट के दूल्हे को मिली ग्रेजुएट पत्नी, खुशी से झूम निकाली बारात, शादी देखने इतनी भीड़ उमड़ी कि बुलानी पड़ गई पुलिस, देखें वीडियो | 2.5 Feet ka dulha aur 3 feet ki dulhan

2.5 Feet ka dulha aur 3 feet ki dulhan : इन दिनों पूरे देश में उत्तर प्रदेश की एक शादी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश (UP) के शामली स्थित कैराना में ढाई फीट के अजीम मंसूरी और हापुड़ (Hapur) की रहने वाली 3 फीट की बुशरा (Bushra) का निकाह हुआ हैै। ये लंबे समय से अपना जीवन साथी खोज रहे थे और आखिरकार उन्हें एक-दूसरे का साथ मिल गया और उन्होंने निकाह कर लिया। आइए जानते हैं इनकी कहानी के बारे में…

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली स्थित कैराना में रहने वाले अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते थे, क्योंकि उनका कद मात्र ढाई फीट होने के कारण उनके अनुसार दुल्हन खोजने में मुश्किल हो रही थी। इस वजह से उन्होंने कई नेताओं से भी दुल्हन खोजने के लिए मांग की, यहां तक कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मदद मांग चुके है।

एक महीने में कर ली थी सगाई
32 साल के अजीम मंसूरी 5वीं कक्षा तक पढ़ेे है और हापुड़ में रहने वाली बुशरा से मार्च 2021 मिले थे। इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2021 में सगाई कर ली थी। फिर दोनों ने तय किया था जब तक बुशरा अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करेगी, उसके बाद ही दोनों शादी करेंगे।
UP's 30 inch tall Azeem Mansuri's period of "sleepless lonely nights" over. Leaves from Shamli to tie nuptial knot with Bushra of Hapur. In the last six years Mansuri did everything from meeting CMs to seeking help from police and hunger strikes to get a bride. @timesofindia pic.twitter.com/CWyDPWQsg8
— Sandeep Rai (@RaiSandeepTOI) November 2, 2022
शादी देखने उमड़ पड़े लोग
एनडीटीवी से चर्चा करते हुए अजीम मंसूरी कहते हैं कि ऊपर वाले की दया से ही उनकी जिंदगी में खास मौका आया है।उन्होंने मोहल्ले के हर व्यक्ति को अपनी शादी में बुलाया था। अजीम और बुशरा की शादी को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ा।



