यूथ अपडेट

UPSC Success Story: किसान का बेटा बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में बना असिस्‍टेंट कमांडेंट, जानें सुनील कुमार मीणा ने कैसे पाई सफलता

UPSC Success Story, Rajasthan Pride, UPSC, Dholpur, Rajasthan Newsn, Sunil Kumar Meena, Success Story, Assistant Commandant, Success Story, UPSC CAPF Exam Result, CAPF Assistant Commandant Result, UPSC CSE, upsc success story in hindi, IAS Success Stories, IPS success story, ias success stories in first attempt, Success Story Sunil Kumar Meena

UPSC Success Story: किसान का बेटा बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में बना असिस्‍टेंट कमांडेंट, जानें सुनील कुमार मीणा ने कैसे पाई सफलताUPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। लाखों लोग सालों की कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं। लेकिन आखिर में कुछ ही चुने जाते हैं। कहते हैं कुछ कर-गुजरने का जज्बा और जुनून हो तो सफलता आपके कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही किया राजस्थान में धौलपुर के रहने वाले किसान के बेटे सुनील कुमार मीणा ने जिन्होंने 2022 में UPSC की परीक्षा पास कर रिकॉर्ड बना दिया। सुनील कुमार मीणा ने 187वीं रैंक हासिल करके अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए केवल लाइब्रेरी एवं स्व-अध्ययन का सहारा लेकर सफलता अर्जित की है।

सुनील कुमार मीणा परिचय (UPSC Success Story)

सुनील कुमार मीणा राजस्थान के धौलपुर जिले के रहरई गांव के निवासी है। उनके पिता का नाम भौर्या मीणा और मां का नाम हरप्यारी है। उन्होंने खेतीबाड़ी में मेहनत कर अपने 6 बच्चो को पढ़ाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी। किसान भौर्या मीणा का बड़ा बेटा रामवीर मीणा ट्रैफिक इंस्पेक्टर और राजवीर रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। उनके एक भाई सत्यप्रकाश और दो बहने रेवती और रेशम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

ग्रेजुएशन के दौरान शुरू की थी यूपीएससी की तैयारी

सुनील कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और वहां किरोड़ीमल कॉलेज से बीए और दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल संकाय से एमए की डिग्री हासिल की। वे यहां पढ़ाई के लिए किराये के कमरे में रहे। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए केवल स्व-अध्ययन और लाइब्रेरी का सहारा लिया।

सेल्‍फ स्‍टडी करके पास की यूपीएससी परीक्षा

सुनील कुमार मीणा ने यूपीएससी परीक्षा के लिए कोचिंग के बजाए सेल्फ स्टडी के जरिए कामयाबी हासिल की है। वह लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करते थे। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। साल 2022 में उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट के लिए परीक्षा दी थी और पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया में 187वीं रैंक हासिल की है।

Related Articles

Back to top button