बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Fire : बिहरगांव में आग से जिंदा जली दो भैंस, एक बुरी तरह झुलसी, खेत का मकान भी हुआ खाक

बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिहारगांव में खेत में स्थित नरवाई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग में भीषण रूप ले लिया। इससे खेत में बना कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। वहीं 2 भैंसों की आग में जलने से मौत हो गई और एक बुरी तरह झुलस गई है।
सोमवार दोपहर में किसान सुरेश पिता गोमा साहू और ओंकार साहू के खेत में स्थित नरवाई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए किसान सुरेश साहू के खेत में बने कच्चे मकान तक पहुंच गई।
आग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 2 भैंस सहित कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। वहीं एक भैंस जलने से गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम प्रधान भारत लिखितकर ने पुलिस थाने में सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया।
fierce fire : शुगर मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड कर रही काबू पाने का प्रयास, मचा हड़कंप



