बैतूल अपडेट

Betul News : स्कूल बसों की होगी जांच, यह कमी मिली तो होगी जब्त, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Betul News : बैतूल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अगस्त माह में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

Betul News : स्कूल बसों की होगी जांच, यह कमी मिली तो होगी जब्त, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Betul News : बैतूल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अगस्त माह में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

दो दिनों में करें ई-केवायसी

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी दो दिनों में शत प्रतिशत किए जाने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि जिले में जितने भी पौधे लगाये गये हैं उनकी फोटो वायुदूत एप्प पर अपलोड करें।

सीएम हेल्प लाइन में बरतें गंभीरता

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में गंभीरता एवं अति संवेदनशीलता के साथ काम करें और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाए। पीएम श्री एम्बुलेंस योजना, बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग को आगामी 25 सितंबर तक 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।

स्कूल बसों की होगी जांच

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पुलिस के साथ समन्वय कर स्कूल बसों की जांच करें और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली बसों को जब्त करने की कार्यवाही करें।

ड्राइविंग लाइसेंस का पूरा करें लक्ष्य

साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों के ड्राइविंग लायसेंस बनाए जाने के लक्ष्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रात: 10 बजे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों में सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button