बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत, धर्ममय हुआ खेड़ला किला

  • लोकेश वर्मा, मलकापुर
    क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चल रहा है। कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंध पूरी तरह खत्म होने से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया है। सोमवार से जिला मुख्यालय के समीप प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में सात दिवसीय पंचकुंडी शिवशक्ति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    कलश यात्रा में भगवा झंडा लिए बच्चे, सिर पर कलश लेकर शामिल हुई कन्या एवं महिलाएं कथा स्थल से प्रमुख मार्ग से होते हुए खेड़ली एवं वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां पूजन के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन पं. विमलेश जी महाराज चित्रकूट धाम के मुखारविंद से रसपान किया जा रहा है।

    रामकथा के साथ ही काशी से आए महंत श्री बलरामपुरी नागा बाबा के सानिध्य में यज्ञचार्य पंडित श्री संतोष पाठक जी के द्वारा पंच कुंडी शिवशक्ति महायज्ञ भी संपन्न कराया जाएगा। रामकथा का वाचन हर दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। 22 फरवरी को मंडप प्रवेश, 23 फरवरी अग्निमंथन, 24 फरवरी रुद्राभिषेक, 25 फरवरी शिव शक्ति विवाह, 26 फरवरी अविवाहित देवताओं का हवन, 27 फरवरी को पूर्णाहुति एवं 28 फरवरी को कन्या भोज के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा।

    ज्ञात हो कि प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में आसपास के समस्त ग्रामवासियों की ओर से क्षेत्र की सुख शान्ति एवं समृद्धि के लिए अनुष्ठान कराया जा रहा है। कलश यात्रा का खेड़ली ग्राम के ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। समिति के अरविंद गंगारे, दयाल पटेल, मुन्नालाल विश्वकर्मा, नीलम बेले, अरविंद पटेल, रेवाराम टिकमे, मोहन टिकमे आदि ने भक्तों से रसपान करने की अपील की।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button