Bajrang of Churu made aircraft: जिद पर अड़े 5वीं पास युवक ने बना डाला हवाई जहाज, अब उड़ाने की मांग रहा परमिशन, बेहद रोचक है गांव के युवक की कहानी
Bajrang of Churu made aircraft: 5th pass young man stubbornly made an airplane, now seeking permission to fly, the story of the village youth is very interesting

Bajrang of Churu made aircraft: कई बार इंसान जिद में ऐसे काम कर जाता है जो शायद उसके लिए संभव भी ना हो। ऐसी कई जिद की कहानियां मौजूद है जिनसे हर कोई इंस्पायर होता है। राजस्थान के चूरू में पांचवी पास एक शख्स की भी जिद की ऐसी ही कहानी है। दरअसल इस गांव के शख्स को एयरपोर्ट पर हवाई जहाज को उड़ान भरते नहीं देखने नहीं दिया गया तो उसने जिद में आकर खुद ही एयरक्राफ्ट बना लिया और अब इसे उड़ाने की परमिशन मांगी है। उसका कहना है कि 2 सीटर एयरक्राफ्ट जरूर उड़ान भरेगा।
8 साल में 15 लाख खर्च कर बनाया एयरक्राफ्ट (Bajrang of Churu made aircraft)
राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव दस्सूसर के ताराचंद कलवानिया के बेटे बजरंग ने एयरक्राफ्ट बनाकर सबको हैरत में डाल दिया है। 5वीं पास बजरंग ने 15 लाख रुपये खर्च करके एयरक्राफ्ट बनाया है। बजरंग राजलदेसर कस्बे में मोबाइल रिपेयर का काम करता है। देशी तकनीक से टू सीटर एयरक्राफ्ट तैयार कर दिया है। एयरक्राफ्ट में जीपीएस सिस्टम भी लगाया है। हालांकि अभी इस देशी एयरक्राफ्ट की उड़ान का टेस्ट होना बाकी है। बजरंग ने देशी एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। यह देसी एयरक्राफ्ट पेट्रोल से उड़ेगा
- Also Read : Eiffel Tower of Bihar: सिर्फ 72 इंच जमीन पर खड़ा कर दिया 5 मंजिला मकान, अंदर है ऐसी सुविधाएं

जिद में आया तो बना लिया एयरक्राफ्ट
मीडिया को दिए इंटरव्यू में बजरंग ने बताया, “मैं एक दिन जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन देखने गया था लेकिन वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया। मैं बहुत निराश हुआ। फिर मन में ठाना कि खुद ही एयरक्राफ्ट बनाकर उसे उड़ाऊंगा।”
हाथों से बनाए डायरेक्शन और स्पीड मीटर
बजरंग का कहना है, “अगर जिला कलेक्टर से अनुमति मिल जाए तो मैं अपने देसी एयरक्राफ्ट को आराम से उड़ाकर दिखा सकता हूं। मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि यह एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा। “एयरक्राफ्ट के सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बजरंग ने बताया, “केबिन के भीतर मैंने जीपीएस सिस्टम लगा रखा है, जो कि कंप्यूटर की तरह काम करेगा। डायरेक्शन, स्पीड मीटर और खुद से हाथों से बनाए सेंसर लगाए हैं। एयरक्राफ्ट कितनी ऊंचाई पर है, यह डिस्प्ले में दिखाई देगा।”

बजरंग का यह एयरक्राफ्ट 180 किमीप्रति घण्टे की रफ्तार से उड़ सकता है। बता दें कि राजस्थान के रहने वाले बजरंग कोई एयरक्राफ्ट इंजीनियर नहीं है, बल्कि एक साधारण सी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। मोबाइल रिपेयरिंग के काम करने वाले बजरंग ने 8 सालों की मेहनत से एयरक्राफ्ट बनाकर सभी को अचंभित कर दिया है।



