यूथ अपडेट

IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप

IAS Success Story: बड़े- बड़े सुपरस्टार्स के बच्चे भी अपने पेरेंट्स जैसे फिल्मी दुनिया से जुड़े होते हैं। कम ही बॉलीवुड किड्स लीक से हटकर आपनी अलग पहचान बनाते है। ऐसा ही एक उदाहरण हैं श्रुतंजय नारायणन हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में जगह न बनकर अपनी खास राह बनाई है। बता दें कि चिन्नी जयंत प्रसिद्ध तमिल सितारों में से एक हैं, जो 80 के दशक की रजनीकांत अभिनीत फिल्मों में अपने कॉमेडी अभिनय के लिए जाने जाते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भारत में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रतिभागियों को बहुत मेहनत करना होता है। उनमें से कई लोग अनेक चुनौतियों के बावजूद इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफल होते हैं। आइए जानते है श्रुतंजय नारायणन की स्‍टोरी के बारे में (IAS Success Story)…

IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप
IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप

स्कूल-कॉलेज में थिएटर में थी रुचि (IAS Success Story)

श्रुतंजय नारायणन ने कई स्कूल और कॉलेज नाटकों में अभिनय किया था, लेकिन अपने पिता की तरह पेशेवर रूप से अभिनय नहीं किया। चिन्नी जयंत श्रुतंजय के दोस्तों को सिनेमा की बारीकियां सिखाते थे, लेकिन उनका मन सिनेमा में करियर बनाने का नहीं था। थिएटर नाटकों में अभिनय करने का उनका एकमात्र उद्देश्य अभिव्यक्ति का माध्यम ढूंढना और नए दोस्त बनाना था। श्रुतंजय नारायणन अभिनय क्षेत्र में पेशेवर करियर की संभावनाएं तलाशना नहीं चाहते थे। फिलहाल वह तमिल नाडु के तिरुप्पुर जिले में सब कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि श्रुतंजय नारायणन आईएएस बनने से पहले स्टार्टअप में नौकरी करते थे, जहां वे 4-5 घंटे सेल्फ स्टडी किया करते थे। उस दौरान उन्होंने अपनी नाइट शिफ्ट में काम किया और पढ़ाई भी की। परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपना स्टडी रूटीन बदल दिया था (UPSC Exam Guide) और तब वे 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे। इसके साथ ही वह अपनी हेल्थ का भी काफी ख्याल रखते थे। अच्छी डाइट और नींद के साथ ही योग भी उनके रूटीन का हिस्सा था।

IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप
IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप

20 मिनट में बनाएं इंप्रेशन (IAS Success Story)

आईएएस अफसर (IAS Officer) बनने के लिए यूपीएससी इंटरव्यू का काफी अहम रोल होता है (UPSC Interview)। श्रुतंजय नारायणन आईएएस कहते हैं कि इस इंटरव्यू में कैंडिडेट को 20 मिनट के अंदर अपना इंपैक्ट बनाना होता है। श्रुतंजय ने अपना ऑप्शनल विषय सोशियोलॉजी रखा था (UPSC Optional Subject)। उनकी भूगोल में भी काफी रुचि है।

दूसरे अटेंप्ट में मिली शानदार रैंक (IAS Success Story)

श्रुतंजय नारायणन 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी परीक्षा का यह उनका दूसरा अटेंप्ट था। इसमें उन्होंने 75वीं रैंक हासिल की थी (Srutanjay Narayanan IAS Rank)। श्रुतंजय बहुत पॉजिटिव रहने वाले शख्स हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें अपने शिक्षकों, परिजनों और दोस्तों से खूब सहयोग मिला। अपने सेकंड अटेंप्ट के दौरान वह एक स्टार्ट अप में काम कर रहे थे।

IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप
IAS Success Story: सुपरस्टार का बेटा बना IAS, नौकरी के साथ 10-12 घंटे की पढ़ाई, फिर ऐसे किया UPSC में टॉप

फिल्म जगत के बजाय सिविल सेवा में बनाया करियर (IAS Success Story)

श्रुतंजय नारायणन का फिल्म जगत की चकाचौंध और ग्लैमर में जाने के बजाय सिविल सेवा में अपना करियर बनाने का निर्णय उनके असाधारण दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक स्टार किड से लेकर आईएएस अधिकारी बनने तक की उनकी प्रेरक यात्रा इस बात की याद दिलाती है कि कड़ी मेहनत, जुनून और खुद के प्रति सच्चे रहकर किसी भी क्षेत्र में महानता हासिल की जा सकती है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button