बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कार्य में लापरवाही के चलते गिरी कान्हेगांव सचिव पर गाज, जिपं सीईओ ने दिए हटाने के निर्देश

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    सोमवार को शाहपुर जनपद पंचायत सभागृह में शाहपुर क्षेत्र की 39 पंचायतों के निर्माण कार्यों तथा शासन की अन्य योजनाओं की समीक्षा (Review) जिला पंचायत बैतूल के सीईओ (ceo) अभिलाष मिश्रा (abhilash mishra) ने की। बैठक में शाहपुर जनपद सीईओ फिरदौस शाह सहित सभी सचिव और सहायक सचिव मौजूद थे।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी पंचायतों के सचिवों और सहायक सचिवों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित कर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर ग्राम के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिला पंचायत सीईओ ने शाहपुर जनपद की सभी पंचायतों के सचिवों और सहायक सचिवों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में सीईओ ने सोशल ऑडिट में आ रही आपत्तियों का एक सप्ताह में निराकरण करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें… अफसरों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करता था यह पटवारी, एसडीएम ने किया सस्पेंड

    कान्हेगांव के सचिव को काम में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सीईओ को प्रस्ताव लेकर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन पंचायत सचिवों द्वारा रिकवरी जमा नहीं की गई है, उसे भी एक सप्ताह में जमा करवाने के आदेश दिए गए। शीतलझिरी पंचायत में सीसी रोड निर्माण कार्य में आई शिकायत को भी एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें… पांच तहसीलदारों और सीईओ पर गिरी गाज: समय पर नहीं दी थी सेवा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button