बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : मारपीट करके फेंक दिया था आग में, पराली जलाने के विवाद को लेकर उतारा मौत के घाट, किसान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

• निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पराली जलाने को लेकर दो किसानों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक किसान ने दूसरे के साथ मारपीट कर आग में फेंक दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हिडली निवासी सुदामा जीतपुरे के परिजनों ने आठनेर थाना में शिकायत की थी कि वे सुबह से तोयाढाना स्थित खेत गए थे। रोजाना शाम 6 तक लौट कर आ जाते थे। उस दिन रात 9 बजे तक भी लौट कर नहीं आए तो परिवार के लोग उन्हें तलाशने गए। खेत में पाया कि उनकी चाभी लगी मोटर साइकिल खेत में खड़ी है। कपड़े टंगे हैं। खेत में चारों तरफ आग लगी है। नाले की ओर से कुछ जलने की दुर्गंध आ रही थी। वहां जाकर देखा तो उनका शव जल रहा था। इस पर तत्काल ही 100 डायल को सूचित किया।

सुदामा के बेटे गौरव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि ग्राम तोयाढाना में 2 किसानों के बीच खेत की पराली जलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर पड़ोसी किसान बोरपेंड निवासी चुन्नी कवड़े द्वारा हिडली निवासी सुदामा जितपुरे को बुरी तरह मारपीट कर आग में धकेल दिया गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अंधे कत्ल की इस वारदात को थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले, सब इंस्पेक्टर आदित्य करदाते एवं अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सुलझा लिया गया है। पुलिस ने सुदामा हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चुन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी ने बताया कि मृतक किसान द्वारा जलाई गई पराली से उसके खेत की झोपड़ी जल गई थी। इस बारे में पूछताछ करने पर मृतक ने उसे झापड़ मार दिया था। इस पर उसने भी मृतक से मार पीट कर उसे आग में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button