Accident : बाइक सवार महिला की साड़ी पहिए में फंसी, गंभीर रूप से घायल, बैतूल की है पीड़िता, जा रही थी प्रभात पट्टन

• विजय सावरकर, मुलताई
नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रही महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे महिला हाईवे के सीमेंट रोड पर सिर के बाल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया है।
रामनगर बैतूल निवासी लताबाई गोपाल पद्माकर 40 साल अपने पुत्र योगेश के साथ बाइक से प्रभातपट्टन जा रही थी। मुलताई की सीमा में एमपी ढाबे के पास लताबाई की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे लताबाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर एंबुलेंस के चालक लोकेश डोंगरे मौके पर पहुंचे। घायल लताबाई को इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर लताबाई के सिर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। योगेश ने बताया कि वे मम्मी के साथ छोटे भाई भूपेंद्र का कक्षा छठवीं में एडमिशन कराने प्रभातपट्टन के नवोदय विद्यालय जा रहे थे।
यह भी पढ़ें… Accident : तेज गति से जा रही बोलेरो ने पहले बाइक को कुचला, फिर पैदल जा रहे दो लोगों को मारी टक्कर, हादसे में 5 घायल



