बैतूल अपडेट

Betul Accident News : दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल; तालाब में गिरने से मासूम की मौत

Betul Accident News: One killed, two injured in two road accidents; Innocent died due to falling in the pond

Betul Accident News : दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल; तालाब में गिरने से मासूम की मौत

Betul Accident News : बैतूल जिले में 2 सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई वहीं 2 युवक घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौनी निवासी तरूण पिता नत्थू सूर्यवंशी (24) अपनी दादी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ग्राम ससाबड़ गया था। यहां से अपने रिश्तेदारों को बाइक से छोड़ने बैतूल आया था। सोमवार शाम को बैतूल से वापस ग्राम पौनी जाते समय बारव्ही और सोपई के बीच में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टर्माटम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

नाले में बाइक गिरने से दो युवक घायल

जिला मुख्यालय के समीप पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास पुलिया पर एक बाइक स्लिप हो गई। इससे बाइक चालक और एक अन्य व्यक्ति नाले में गिर कर घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूट गया है एवं दूसरे को कमर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज छोड़ने पहुंचे ऑटो एम्बुलेंस चालक नीलेश चौधरी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।

बहन की कोशिशें नाकाम, भाई डूबा

शहर के हमलापुर क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे हमलापुर क्षेत्र में ईंट भट्टों के पास बने अवैध तालाब में दस वर्षीय बालक आलोक पिता मुकेश यादव शौच के लिए गया था। इस दौरान उसके साथ उसकी आठ वर्षीय छोटी बहन भी थी। आलोक जब तालाब से पानी लेने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। भाई को तालाब में गिरते हुए देख छोटी बहन ने बेशरम की लकड़ी से उसे बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन आलोक पानी में डूब गया।

अन्य लोगों ने भी किया बचाने का प्रयास

बच्ची को तालाब से भाई को निकालते हुए जब पास ही काम कर रहे कुछ लोगों ने छत से देखा तो वे घटना स्थल के लिए दौड़ पड़े। हालांकि तब तक आलोक पूरी तरह पानी में डूब चुका था। सूचना मिलने पर होमगार्ड बैतूल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू में बच्चे को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी। रेस्क्यू टीम के मुताबिक तालाब गहरा होने के साथ दलदल युक्त था। बच्चा इसमें गिरा तो उसके पैर दलदल में फंस गए थे। जिसकी वजह से वह पानी में उपर नहीं आ पाया। आलोक का परिवार ईंट भट्टों के पास ही एक कच्चे मकान में रहता है।

Related Articles

Back to top button