Viral Jokes: हसबैंड- डार्लिंग तुम खूबसूरत होती जा रही हो, पत्नी किचन से…. पढ़ें मजेदार जोक्स…

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पुत्र- हेडमास्टर का बेटा फेल हो गया…
पिता- और तुम?
पुत्र- डॉक्टर का बेटा भी फेल हो गया…
पिता- और तुम्हारा रिजल्ट कैसा आया?
पुत्र- वो वकील का बेटा भी फेल हो गया…
पिता- अरे नालायक, मैं तेरे रिजल्ट के बारे में पूछ रहा हूं!
बेटा- तो आप कौन से रजनीकांत हो?
आपका बेटा भी फेल हो गया!
- यह भी पढ़े: Funny Jokes: एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है…? सोनू का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…..
हसबैंड- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं…
- यह भी पढ़े: Viral Jokes: पत्नी ने एक बोर्ड देखा- बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- पत्नी खुश हो के अपने पति से…
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को
किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं…
हसबैंड- डार्लिंग तुम खूबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना?
हसबैंड- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था…
दूध वाले हड़ताल करते हैं, तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं…!
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं, तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं…!
न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आएगी…!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




