बैतूल अपडेट

Betul News : बैतूल में नदी-नालों का पानी रोकने 40 दिन चलेगा अभियान

Betul News : बैतूल। प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए कार्यरत युवाओं का समूह बैतूल जिले के 8 दूरस्थ गांवों में नदी-नालों के वर्षा जल को रोकने का अभियान चला रहा है। यह अभियान 9 नवंबर, शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर, रविवार सुबह 11 बजे तक चलेगा।

Betul News : बैतूल में नदी-नालों का पानी रोकने 40 दिन चलेगा अभियान

इस अभियान से 8 गांवों को मिलेगा लाभ, हजारों गैलन जल का एकत्रीकरण होगा

Betul News : बैतूल। प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए कार्यरत युवाओं का समूह बैतूल जिले के 8 दूरस्थ गांवों में नदी-नालों के वर्षा जल को रोकने का अभियान चला रहा है। यह अभियान 9 नवंबर, शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर, रविवार सुबह 11 बजे तक चलेगा।

ग्रीन टाइगर्स संस्था के सक्रिय सदस्य तरुण वैध ने बताया कि हमारे जिले में 300 से अधिक पहाड़ी और पठारी नदी-नाले हैं। जिनका अधिकांश जल वर्षा ऋतु के बाद व्यर्थ बहकर नष्ट हो जाता है। हम सभी मिलकर इस जल को रोक सकते हैं, ताकि यह पानी लंबे समय तक खेतों, फसलों, पालतू जानवरों और जंगली जीवों के लिए उपयोगी बने।

अभियान के तहत होंगे यह कार्य

इस अभियान के तहत नदी-नालों की सफाई, गहरीकरण और किनारों का बोरी-बंधान किया जाएगा। साथ ही, वर्षा जल के संचयन के लिए उपयुक्त उपाय किए जाएंगे। इस कार्य के माध्यम से पहले भी तालाबों और जलकुंडों का निर्माण किया गया है। जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि देखी गई है।

तरुण वैध ने कहा कि वर्षा जल रोकना अब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। और हम सभी को मिलकर इस कार्य में भागीदारी करनी चाहिए।

इस स्थान से शुरू होगा अभियान

10 नवंबर से प्रारंभ होने वाला अभियान, आमला रोड के तीन आम चौराहा स्थित कुम्हारटेक नाले पर शुरू होगा। इसके बाद प्रत्येक रविवार को ग्राम सोमवारी, खेड़ली, भैंसदेही, कुम्हारटेक, अर्जुनवड़ी, खेड़ला किला, खंडारा, बोड़ी, बघवाड़ आदि गांवों के आसपास के नदी-नालों पर यह कार्य 40 दिनों तक जारी रहेगा। इस अभियान में 6 प्रमुख स्थानों पर वर्षा जल संचयन का लक्ष्य रखा गया है।

जल प्रहरियों से की यह अपील

स्थानीय सरपंच रामकिशन टिकमे ने सभी प्रकृति मित्रों और जल प्रहरीयों से निवेदन किया है कि वे 10 नवंबर, रविवार सुबह 8 बजे आमला रोड के खेड़ली पंचायत बोर्ड के पास स्थित तीन आम चौराहे पर अवश्य पधारें और इस अभियान में भाग लें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button