बड़ी खबरें

bhopali mela : भोपाली मेले का हुआ शुभारंभ, दस दिन रहेगी धूम, विधायक डॉ. पंडाग्रे ने किया यह ऐलान

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
भोपाली के भोले बाबा सबकी परेशानियों का निराकरण करने का कार्य करते हैं। बाबा भोले सब के आराध्य देव हैं। दस दिनों तक मेले के संचालन के माध्यम से बाबा भोले की आराधना और पूजा करना अपने आप में किसी कीर्तिमान से कम नहीं है।

यह बात आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मुख्य अतिथि डॉ. योगेश पंडाग्रे ने वन ग्राम भोपाली में संचालित होने वाले भोपाली मेले के शुक्रवार को उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि भोपाली को पर्यटन स्थान बनाने के लिए उन के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही भोपाली को पर्यटन स्थल भी घोषित कर दिया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के संसाधन की व्यवस्था हो पाएगी।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रह्मा भलावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लिए भोपाली के बाबा भोले आराध्य देव हैं। आदिवासी समाज के लोग विधि विधान के साथ बाबा भोले की पूजा आराधना करते हैं। दस दिनों तक मेले में ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु बैलगाड़ी, पैदल, मोटर साइकिल से पहुंचकर बाबा भोले की पूजा आराधना करने के बाद समापन अवसर पर होली खेलकर होली के शुभारंभ की घोषणा करते हुए मेले का समापन करते है। बाबा भोले सभी समाज के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है। इस स्थान को जितना बेहतर विकसित किया जा सके, उसके लिए सभी लोगों ने मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए जिसका परिणाम सकारात्मक हो सके।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष राहुल उइके ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंग परते, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सारनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, समाजसेवी राजेश आहूजा, पूर्व संसदीय सचिव रामजी लाल उईके, जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, जनपद सदस्य मोनिका भगवान दास सिनोटिया, प्रमिला मूलचंद वर्मा, प्रदीप विश्वास, सरपंच झुकमा दलप सिंह तुमडाम, शम्मी मनतू सलाम, जनपद सीईओ सुरेश इंदौरकर, तहसीलदार अशोक डेहरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

भोपाली मेले का समापन 26 फरवरी को होगा। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए रानीपुर, घोड़ाडोंगरी, सारनी, चोपना, पुलिस लाइन बैतूल के पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से कोटवार, पटवारी, आरआई भी मेला स्थल पर अपनी सेवा देंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसे देखते हुए मेला प्रांगण स्थल में अस्थाई थाना एवं अस्थाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निर्माण किया गया है। यहां पर प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। इसके अलावा मेले से बाहर पार्किंग की व्यवस्था करने का कार्य किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

दरार के चलते किया प्रतिबंधित

भोपाली मेले की गुफा वाले क्षेत्र में पहाड़ा का एक हिस्से में बड़ी दरार आ जाने के कारण इस स्थान को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस एरिया में श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए ना जा सके, इसके मद्देनजर यहां पर पुलिस, पटवारी, आरआई और वन विभाग के जवान तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि लगभग 8 वर्ष पूर्व भारी बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्र का एक हिस्सा धंस गया था। जिसकी वजह से यह पहाड़ में दरार आ गई है। दरार की वजह से अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से दरार वाले क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन एवं पूजा के लिए प्रतिबंध किया गया है।

Betul Shivratri News: महाशिवरात्रि पर्व पर चार पहर शिव आराधना का यह है महत्व, इस तरह करें भोलेनाथ की पूजा अर्चना

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button