महिला जगत/बाल जगतदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूजमनोरंजन अपडेटलाइफस्टाइल अपडेट

Deepika Padukone Hospitalised: दीपिका पादुकोण की बिगड़ी तबीयत, सदमे में पूरा बॉलीवुड, दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक्‍ट्रेस

Deepika Padukone Hospitalised: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण की बिगड़ी तबीयत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही | betulupdate
image: social media

Deepika Padukone Hospitalised: पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड से कई हृदय विदारक खबरें सामने आ चुकी है। कई मशहूर कलाकार हमारे बीच नहीं रहे। अब बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) काे लेकर एक बड़ी खबर आई है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में अभिनेत्री के कई टेस्ट भी किए गए, जिसमें आधा दिन के करीब गुजर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री को घबराहट होने की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Very sad news for Deepika Padukone's Fans as Deepika admitted to hospital after Critical Condition - Betulupdate
image: social media

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही दीपिका पादुकोण

अस्पताल में भर्ती करते ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कई टेस्ट किए गए। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अब उनकी तबीयत में सुधार है और उनके फैंस इस बात से खुश हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अब तक कई बार दिल की हालत बिगड़ने या हार्ट रेट बढ़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्‍ट्रेस को हार्ट रेट बढ़ने या डॉक्टरों की भाषा में कहें तो हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है। इससे अचानक व्यक्ति की हार्ट रेट कम हो जाती है जिससे उसे घबराहट होने लगती है। बता दें हार्ट एरिदमिया से बीते दिनों कई सेलेब्स की मौत हो चुकी है। जैसे ही इस बात की खबर फैली तो पूरे बॉलीवुड जगत के लोग उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे।

Update on Deepika Padukone's Health| betulupdate
image: social media

हार्ट एरिदमिया क्या है?

डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  को हार्ट एरिदमिया नामक बीमारी है जिसे हार्ट डिसऑर्डर कहा जाता है। इससे व्यक्ति की दिल की धड़कनों की रेट गड़बड़ा जाती है और उसे घबराहट होने लगती है। सरल भाषा में यदि आप इस बीमारी को समझें तो इस बीमारी में व्यक्ति का दिल खून पंप नहीं कर पाता जिसके चलते उसे घबराहट होने लगती है।

कई बार तो हार्टअटैक जैसी गंभीर समस्या आ जाती है। वैसे ज्यादातर केसेस में हार्ट एरिदमिया से नुकसान नहीं होता है लेकिन, जब यह समस्या दिमाग, फेफड़े, दिल या अन्य जरूरी अंगों तक जाने वाले खून के प्रभाव को रोकती है तो फिर व्यक्ति की जान के लिए खतरा साबित हो जाता है।

हार्ट एरिदमिया के लक्षण

  • सीने में दर्द
  • सांस लेने में परेशानी
  • बेहोशी
  • थकान
  • अत्यधिक पसीना
  • धड़कन का मिस हो जाना
  • गर्दन या सीने की नस में फड़फड़ाहट
  • तेज या धीमी हार्ट रेट
  • अनियमित हार्ट रेट आदि

हार्ट एरिदमिया के कारण

  • हाई ब्लड प्रेशर
  • डिप्रेशन
  • एक्सरसाइज
  • तनाव या चिंता से लेकर एलर्जी
  • जुकाम
Pathaan Trailer Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham 2023 , Fanmade trailer - Betulupdate
image: social media

शाहरूख संग आएगी नजर

डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर नजर आ रही है। Deepika Padukone की अगली फिल्म ‘पठान’ हैं, जिसमें वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

News Source: Jagran.com and thehelthsite

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button