बड़ी खबरें

Investment in Madhya Pradesh: कोलकाता से एमपी को मिला 14600 करोड़ का निवेश, 17 हजार नए रोजगार

Investment in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश कराने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में प्रदेश में 14600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस प्रस्तावित निवेश से प्रदेश में करीब 17 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मध्यप्रदेश बनेगा टेक्सटाइल उद्योग का हब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य तेजी से वस्त्र उद्योग का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां उत्पादित ऑर्गेनिक कॉटन की मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सात पीएम मित्रा पार्कों को मंजूरी दी है।

इनमें से पहला पार्क मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री 17 सितम्बर को इस पार्क का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय लिखेगा।

Investment in Madhya Pradesh: कोलकाता से एमपी को मिला 14600 करोड़ का निवेश, 17 हजार नए रोजगार

निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास

इंटरैक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेश (Investment in Madhya Pradesh) और औद्योगिक विकास के लिए सबसे भरोसेमंद राज्य है। उन्होंने राज्य की भौगोलिक स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया कि देश के केंद्र में होने से यहां से हर दिशा में आसान कनेक्टिविटी है। सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ा यह राज्य उत्पादन और वितरण के लिहाज से निवेशकों को बड़ा लाभ देता है।

उन्होंने कहा कि यहां औद्योगिक शांति बनी रहती है। निवेशकों को किसी प्रकार के व्यवधान या हड़ताल जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। पारदर्शी नीतियों और स्थिर वातावरण के कारण यहां निवेश सुरक्षित माना जाता है।

टेक्सटाइल सेक्टर में नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऑर्गेनिक कॉटन की भरपूर पैदावार होती है। यही कारण है कि यह राज्य वस्त्र उद्योग के लिए उपयुक्त है। पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से उत्पादन और प्रोसेसिंग को उच्च स्तर पर पहुंचाया जाएगा। इससे न केवल निवेशकों को लाभ होगा बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उनका सहयोग करेगी। प्रक्रियाएं सरल की गई हैं और योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि निवेशकों को काम करने में सुविधा हो।

Investment in Madhya Pradesh: कोलकाता से एमपी को मिला 14600 करोड़ का निवेश, 17 हजार नए रोजगार

मध्य प्रदेश में बेहतर आधारभूत ढांचा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और आधुनिक अवसंरचना तैयार की गई है। सड़क और रेल नेटवर्क के साथ हवाई संपर्क ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को उत्पाद और सेवाएं देशभर में पहुंचाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फैक्ट्री लगाना (Investment in Madhya Pradesh) और चलाना सरल है। निवेशक अपनी यूनिट्स को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के शुरू कर सकते हैं।

किसानों, उद्योगपतियों और युवाओं को लाभ

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की नीतियां किसानों, उद्योगपतियों और युवाओं को समान रूप से लाभ पहुंचाती हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलता है, उद्योगपतियों को व्यवसाय विस्तार के अवसर मिलते हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। यह केवल निवेश (Investment in Madhya Pradesh) का अवसर नहीं बल्कि सतत विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान का माध्यम भी है।

इंटरैक्टिव सेशन में प्राप्त हुये 14,600 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव

उद्योगपति का नामकम्पनीसेक्टरनिवेश राशि (करोड़ में)अनुमानित रोजगार
पवन कुमार रूईयारूईया ग्रुपमल्टी42005000
ज्ञानेश चौधरीविक्रम सोलारनवकरणीय ऊर्जा101509000
यशवर्धन अग्रवालइसेन बायोग्रीन प्रा.लि./आयुरवृद्धिफूड प्रोसेसिंग150400
विपुल कंसालअजंता शूजफुट वियर1002500
योग1460016900

हमारे यहाँ निवेशक-हितैषी नीतियां

इंटरएक्टिव सेशन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राज्य अपनी प्राकृतिक संपदा और निवेशक-हितैषी नीतियों की वजह से उद्योगों का पसंदीदा गंतव्य (Investment in Madhya Pradesh) बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के पास एक लाख एकड़ से अधिक का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक है। मजबूत एयर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर यहां की बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कॉपर, मैंगनीज और डायमंड का बड़ा उत्पादक है। सीमेंट उत्पादन में भी यह राज्य अग्रणी है। यहां ग्रीन इंडस्ट्रीज को विशेष छूट दी जाती है और एक्सपोर्ट यूनिट्स को भी प्रोत्साहन मिलता है।

ऊर्जा और खनिज क्षेत्र की क्षमता

प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश ग्रीन एनर्जी उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहा है। 2030 तक देश को 500 गीगावाट ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने के लक्ष्य में प्रदेश का बड़ा योगदान रहेगा।

उन्होंने कहा कि यहां सस्ती बिजली, पर्याप्त पानी और सुरक्षित श्रम वातावरण निवेशकों को प्रतिस्पर्धी लाभ देता है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश अब भारत का औद्योगिक केंद्र बनकर उभर रहा है।

रुइया करेगा अपने निवेश का विस्तार करेगा

रुइया ग्रुप के चेयरमैन पवन कुमार रुइया ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और यह राज्य निवेश के लिए सबसे उपयुक्त बन चुका है। रुइया ने घोषणा की कि उनका ग्रुप मध्यप्रदेश में अपने निवेश का विस्तार करेगा। यह निवेश (Investment in Madhya Pradesh) न केवल रोजगार पैदा करेगा बल्कि कौशल विकास और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देगा।

कृषि और माइनिंग में अवसर

श्याम मेटालिक्स के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी, सोलर, विंड एनर्जी, माइनिंग, कृषि और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने हाल के वर्षों में उत्पादन दोगुना किया है और 1000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। अब वे 4000 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश (Investment in Madhya Pradesh) करने की योजना बना रहे हैं।

स्थिरता और भरोसे का प्रतीक

प्रताप ग्रुप के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश आज स्थिरता और भरोसे का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को यहां न केवल व्यावसायिक लाभ मिलता है बल्कि वे राज्य की प्रगति में भी भागीदार बनते हैं।

पीएम मित्रा पार्क की खासियत

धार जिले में स्थापित पीएम मित्रा पार्क 2158 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इस पर 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। पार्क में अत्याधुनिक अवसंरचना विकसित की जा रही है।

यहां 20 एमएलडी का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, महिला और पुरुष श्रमिकों के लिए आवास, 10 एमवीए सोलर पावर प्लांट और 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स बनाई जा रही हैं। पार्क में लगभग तीन लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button