मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update : फिर बदला मौसम, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD Alert : Weather changed again, Meteorological Department warned of heavy rain in these districts of the state

IMD Alert इस साल मानसून का मन शायद बिदा लेने का कर ही नहीं रहा है। यही कारण है कि वह जाते-जाते फिर वापस हो जाता है। इस बार लग रहा था कि अब शायद पूरी तरह से मानसून जा चुका है, लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम बदल गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई और गरज-चमक की स्थिति बनी। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में आधा दर्जन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें सिंगरौली और अनूपपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 64.5 से 150 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इसी तरह प्रदेश के सीधी, रीवा, डिंडोरी, शहडोल और सतना जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं 40 से 80 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

इनके अलावा अन्य कुछ जिलों में भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उमरिया, छिदवाडा, जबलपुर मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा निवाडी, रायसेन दतिया, भिण्ड, नर्मदापुरम, बैतूल और नरसिंहपुर जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश के त्योंथर में 3, माढा में 3, सिंगरौली में 2, हनुमान तके 2, कोलना में 2, देवसेर में 2 और चितरंगी में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे उज्जैन संभाग में सामान्य से अधिक एवं शहडोल संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमानों में सभी सभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये शहडोल संभाग के जिलों सामान्य से काफी अधिक, रीवा एवं सागर संभागों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में दर्ज किया गया। वहीें प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button