मध्यप्रदेश अपडेट

Salary Increase MP: संविदा कर्मचारियों के वेतन में की बढ़ोतरी, अप्रैल माह से मिलेगा लाभ, इतनी बढ़ेगी तनख्वाह

Salary Increase MP: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मियों को लंबे इंतजार के बाद सीपीआई इंडेक्स के तहत वेतनवृद्धि के आदेश गुरुवार को जारी कर दिए हैं। इसका लाभ सरकार के अलग-अलग विभागों, राजस्व मंडलों, मैदानी दफ्तरों, निकायों व बोर्ड में कार्य कर रहे करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को मिलेगा। वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा।

जारी आदेश के तहत वित्त विभाग ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर संविदा कर्मियों के लिए 2.94 प्रतिशत वेतन वृद्धि की है। यदि किसी संविदा कर्मचारी का सालाना पारिश्रमिक 10 लाख रुपये हैं तो इस 2.94 प्रतिशत वृद्धि के अनुसार उनके वेतन में सालाना 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। मासिक आधार पर देखा जाए तो कर्मचारियों को 375 रुपए से 2500 रुपए तक अधिकतम वेतन वृद्धि होगी। इस वेतन वृद्धि को पिछले 5-6 सालों में सबसे कम बताया जा रहा है।

कर्मचारियों में वेतन वृद्धि को लेकर नाराजगी (Salary Increase MP)

इस वृद्धि को लेकर संविदाकर्मियों में नाराजगी है। संविदा कर्मियों का कहना है कि सरकार ने ये आदेश जारी करने में लेटलतीफी की। संविदा कर्मियों ने नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ते की मांग की थी, लेकिन सरकार ने सीपीआई इंडेक्स के आधार पर वेतनवृद्धि की है। उन्होंने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आधार ठीक नहीं (Salary Increase MP)

इस संबंध में मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि ये वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने वेतनवृद्धि के लिए दो बार वल्लभ भवन में वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपा था। इसमें जल्दी वेतनवृद्धि के आदेश जारी करने की मांग की थी।

महंगाई भत्ते की की गई थी मांग (Salary Increase MP)

महासंघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह जैसे मंहगाई भत्ता मिलता था, वही दिया जाए। श्री राठौर के अनुसार हम हमेशा से मांग करते आ रहे हैं कि जिस तरह से महंगाई बढ़ती है और सरकार जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक निर्धारित करती है, उसमें जमीन आसमान का अंतर होता है।

नियमित कर्मचारियों को मिलता ज्यादा लाभ (Salary Increase MP)

वित्त विभाग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक विभाग के आंकड़ों के आधार पर निकालता है। हमारी मांग है कि पहले जैसे संविदाकर्मियों को महंगाई भत्ता मिलता था, उसी प्रकार महंगाई भत्ता मिलना चाहिए। नियमित कर्मचारियों का 2 हजार से 6 हजार तक वेतन बढ़ जाता है। नियमित कर्मचारियों की तरह संविदा वालों को लाभ मिलना चाहिए। अभी जो वेतन वृद्धि हुई है, वह नाकाफी है। (Salary Increase MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button