मध्यप्रदेश अपडेट
MP Police: अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नहीं होगी इलाज की चिंता, यह योजना हुई लागू
MP Police, MP Police Swasthya Suraksha Yojana, MP police swasthya suraksha yojana form, MP police swasthya suraksha yojana Hospital List, Phps Hospital List 2023 pdf, MP Police swasthya suraksha yojana, Mp police welfare department, 5 duties of a police officer, what are the 3 major functions of police?, what are the four responsibilities of the police?, three ways a police officer can be held accountable for their actions, who is responsible for law enforcement, powers and duties of police under police act, what is the role of community policing, community policing examples

MP Police : मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी, कमचारियों और उनके परिवार को अब इलाज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए लागू की गई म.प्र. पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को 31 मार्च 2019 के बाद आगामी 5 वर्ष तक निरंतर संचालन की स्वीकृति दे दी गई है। विगत 28 जून 2023 को संपन्न मध्यप्रदेश केबिनेट की बैठक में इस योजना को संचालन की स्वीकृति मिली है।
यह योजना हालांकि नई नहीं है बल्कि वर्ष 2013 में लागू की गई थी, लेकिन 31 मार्च 2019 के बाद इसे निरंतर जारी रखने की कार्यवाही नहीं की गई थी। इससे पुलिस महकमे को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब एक बार फिर से इसका संचालन शुरू कर दिए जाने से पुलिसकर्मी आसानी से और कैशलैस उपचार करा सकेंगे।
योजना का इस तरह मिलेगा लाभ (MP Police)
- योजना में मध्यप्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारी (भारतीय पुलिस सेवा को छोड़कर) एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों के गंभीर बीमारियों के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
- पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके आश्रित पारिवारिक सदस्यों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिये योजना के हितग्राहियों से सदस्यता ग्रहण करते समय प्रवेश शुल्क 100 रूपये (संपूर्ण सेवाकाल में एक बार) एवं 600 रूपये वार्षिक अंशदान प्राप्त कर म.प्र. पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना निधि का गठन किया गया है।
- मध्यप्रदेश शासन से भोपाल शहर के निर्धारित सीजीएचएस (सेन्ट्रल गव्हर्नमेंट हेल्थ स्कीम) की दरों अनुसार उपचार करने हेतु मान्यता प्राप्त राज्य के अंदर 46 एवं राज्य के बाहर 9 कुल 55 निजी चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित कर योजना में जोड़कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आरक्षक स्तर के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शासन के नियमानुसार आश्रित पारिवारिक सदस्यों के कैशलेस उपचार कराये जाने के लिये अनुबंध किया गया है।
- योजना में अब तक 26 हजार 709 पुलिस परिवार के सदस्य एवं उनके आश्रित गंभीर बीमारियों के बेहतर एवं जीवन रक्षा उपचार से लाभांवित हुए है।
- यह योजना पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके आश्रित सदस्यों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इससे राज्य सेवा के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं।
- योजना के फलस्वरूप विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में स्वास्थ्य उपचार के प्रति सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है कि आवश्यकता पड़ने पर योजना के माध्यम से नि:शुल्क उपचार हो सकेगा और जिसका बाद मे नियमानुसार स्वीकृति के बाद चिकित्सालयों को भुगतान हो जाएगा। ऐसे में उपचार के लिये पहले से राशि की उपलब्धता और उपचार के बाद चिकित्सालयों को तुरन्त भुगतान की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
- इस प्रकार पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी स्वयं के एवं उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों की बीमारी के उपचार पर होने वाले व्यय की राशि के प्रति निश्चिंत रहते हैं।



