Gunjan Pant New Movie : गुंजन पंत लंदन में कर रही फिल्म सपना की शूटिंग, इधर सीसीएल पार्टी में रॉकस्टार बने रवि यादव
Gunjan Pant New Movie: Gunjan Pant is shooting for the film Sapna in London, here Ravi Yadav becomes rockstar in CCL party
Gunjan Pant New Movie: कई फिल्मों में अपने अभिनय से चार चांद लगा देने वाली एक्ट्रेस गुंजन पंत आज कल लंदन में फिल्म सपना की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेता रोहित राज यादव के साथ इस फिल्म की शूटिंग एक माह तक लंदन में की जाएगी। गुंजन के कई फोटो सोशल मीडिया में रोहित राज यादव के साथ वायरल हो रहे हैं।
गुंजन, मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। दर्शक उनको हमेशा सोशल मीडिया में किसी ना किसी बात को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। मां शांति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही बॉलीवुड फिल्म सपना के निर्देशक राकेश सिन्हा हैं। लेखक रामचंद्र सिंह, डांस मास्टर दीपक सावन, प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। इस फिल्म में गुंजन पंत के साथ रोहित राज यादव और रोहित सिंह मटरू मुख्य भूमिका में है।

चंबल बॉय की पार्टी में धमाकेदार एंट्री
भोजपुरी फिल्मी दुनिया में अब चम्बल बॉय को कौन नहीं जानता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रवि यादव की। जिन्होंने बहुत काम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है जयपुर जिसे पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते हैं। यहां पर आयोजित सीसीएल नाईट पार्टी में रवि यादव की धमाकेदार एंट्री से सभी लोग दंग रह गए।

यह दिग्गज थे पहले से मौजूद
इस पार्टी में मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, आनंद बिहारी यादव, संजय भूषण पटियाला, प्रवेश लाल यादव आदि लोग मौजूद थे। रवि यादव का डांस और ड्रेस देखकर सभी ने कहा कि ये तो भोजपुरी इंडस्ट्री का रॉकस्टार बन गया है।

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में भी रॉकस्टार के नाम से एक कलाकर फेमस हो चुका है। जिस का नाम रवि यादव है। वैसे तो आये दिन रवि के कई गाने के कई वीडियो रिलीज होते रहते हैं पर जल्द ही रवि की फिल्म आग और सुहाग, सपनों का सफर रिलीज होने वाली है। जिस की पूरी तैयारी हो चुकी है।



