बड़ी खबरें

Business Idea: एक बार लगाओ पैसा और जिंदगी भर होगी कमाई, कमाल का है यह बिजनेस, सिर्फ 25 हजार से हो जाएगा शुरू

Business Idea, Great Business Ideas to Start in 2023, Small Business Ideas, new Business Ideas for Beginners, Small Business Ideas In India 2023, Business idea 2023,

Business Idea: एक बार लगाओ पैसा और जिंदगी भर होगी कमाई, कमाल का है यह बिजनेस, सिर्फ 25 हजार से हो जाएगा शुरू
Business Idea: देश में वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है ऐसे में आप वाहनों से जुड़ा हुआ कोई बिजनेस प्लान करते हैं, तो आपका बिजनेस चलने की शत-प्रतिशत संभावना है। वाहनों से जुड़ा एक ऐसा बिजनेस है, जिसे सिर्फ 25 हजार की लागत में शुरू किया जा सकता है और इससे जिंदगी भर कमाई होगी। बस कुछ संसाधनों की जरूरत पड़ेगी, जो आपको अपने आसपास में मिल जाएंगे। सिर्फ एक बार खर्च करने पर अब जिंदगी भर इस बिजनेस से कमाई कर पाएंगे। यह बात जानकर आपको बिल्कुल हैरानी हो रही होगी कि ऐसा कौन सा बिजनेस है, जो जिंदगी भर कमाई करवा सकता है, वह भी सिर्फ 25000 के वन टाइम इन्वेस्टमेंट पर।

हम बात कर रहे हैं कार वॉशिंग बिजनेस की। अब कुछ लोग यहां सोच रहे होगे कि यह बिजनेस कोई बहुत बड़ा बिजनेस थोड़ी है या इससे ज्यादा पैसे भी नहीं कमाए जा सकते, लेकिन ऐसा सोचना बहुत गलत होगा। जिस तरह से देश में वाहनों की संख्या बढ़ रही है लोग महंगी गाड़ियां खरीद रहे हैं। यह बिजनेस हमेशा चलता रहेगा। अब जानते हैं इसे किस तरह शुरू कर सकते हैं

कार वॉशिंग बिजनेस (Car Washing Business): इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको कोई प्रोफेशन कोर्स करने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप को बहुत सारे उपकरण खरीदने की भी आवश्यकता नहीं है। बहुत कम इक्विपमेंट के साथ कार वॉशिंग का बिजनेस से शुरू किया जा सकता है। आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में किसी को खुद से कार धोने का टाइम नहीं लग पाता है। इसलिए इस बिजनेस में तरक्की की संभावना बहुत अधिक है।

15 हजार की एक मशीन की होगी जरूरत (Business Idea)

कार वॉशिंग के बिजनेस के लिए आपको 10-15 हजार रुपये में एक कार वॉशिंग मशीन लेनी होगी। जिसमें करीब 2 हॉर्स पावर की शक्ति हो। इसके बाद आपको एक 30 लीटर तक का वैक्यूम क्लीनर लेना होगा। साथ ही, कार की सफाई के लिए शैंपू, पॉलिश व ग्लब्ज आदि खरीदने होंगे। आप किसी कम भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं ताकि गाड़ी खड़ी करने में कोई दिक्कत न हो।

हर रोज आसानी से कमा सकते हैं 2-3 हजार

वॉशिंग से कमाई अलग-अलग शहरों के रेट पर निर्भर करती है। बड़े शहरों में कार वॉशिंग पर 400 से 500 रुपये तक मिल जाते हैं। अगर आप हर दिन 3-4 गाड़ियों की भी सफाई करते हैं तब भी आपको महीने में करीब 50,000 रुपये की कमाई हो सकती है।

Related Articles

Back to top button