नेक पहल : समाजसेवी बलवीर मालवी ने फिर लिया 2 बच्चियों को गोद, पहले भी दो बालिकाओं को गोद लेकर बना चुके है सुपोषित

बैतूल (Betul Update) । अपना सामाजिक सरोकार और सेवा की प्रतिबद्धता को पूरी करते हुए समाजसेवी बलवीर मालवी ने मंगलवार को 2 और बच्चियों को गोद लिया है। इससे पूर्व 7 साल पहले उन्होंने 2 बच्चियों को गोद लिया था। वे दोनों ही अब सुपोषित होकर स्कूल जाने लगी है।
शासन द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए सक्षम और सेवाभावी लोगों से भी हाथ बंटाने की अपील की गई थी। इसके तहत सक्षम लोग अपने-अपने क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें सुपोषित बनाने में सहयोग करते हैं। इसी के तहत शहर के महावीर वार्ड भाग एक की आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता सुनीता तिवारी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता योगिता सोनी के आह्वान पर विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी द्वारा प्रियांशी (ढाई वर्ष) पिता पंकज-हेमलता मालवी एवं लेख (तीन वर्ष) पिता राजू मालवी को वार्ड पार्षद वर्षा बारस्कर, वार्ड के निवासियों व बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में गोद लिया गया।
- Must Read : Audi india ने पेश किया Audi Q7 का लिमिटेड एडिशन, 6 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर इन बच्चों को गोद लेकर उन्होंने इन्हें सुपोषित बनाने में पूरे सहयोग का संकल्प लिया। सभी ने उनकी इस पहल और सेवाभावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि श्री मालवी 7 साल पहले भी 2 बच्चों को गोद ले चुके हैं। यह बच्चियां नीलिमा घोड़की और ममता गणेश सहाने को 6-6 माह की उम्र में गोद लिया था। वे आज 7-7 साल की और पूरी तरह स्वस्थ होकर स्कूल पढ़ने जाने लगी हैं।



