Tapti Janmotsav Multai: पवित्र नगरी में मां ताप्ती के दुग्धाभिषेक के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ, खेड़ी में निकली चुनरी पद यात्रा
Tapti Janmotsav Multai: In the holy city, the birth anniversary of Mother Tapti started with the anointing, the Chunari Pad Yatra started in Khedi.

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Tapti Janmotsav Multai: वैसे तो मुलताई में ताप्ती जन्मोत्सव की धूम पिछले 7 दिनों से जारी है, लेकिन आज सुबह 5 बजे मां ताप्ती मंदिर में मां ताप्ती का दुग्ध अभिषेक किया गया। जिसके साथ ही ताप्ती जन्मोत्सव भी प्रारंभ हो गया है। आज पूरे दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे और लोग ताप्ती जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे। जन्म उत्सव में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष राजा पवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके पहले बीती रात मां ताप्ती की महाआरती उतारी गई एवं कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जन्म की खुशियां मनाई। ताप्ती मंदिर ट्रस्ट द्वारा माता की मंदिर का फूल बंगला श्रृंगार किया गया है। पहली बार ट्रस्ट द्वारा भव्य स्तर पर का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है।
- Also Read: Betul Crime News : हथकड़ी सहित चकमा देकर फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल में दबोचा
डेढ़ सौ से ज्यादा होंगे भंडारे (Tapti Janmotsav Multai)
मुलताई में आज जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। परिक्रमा मार्ग में ही 100 से ज्यादा भंडारे आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा पूरे नगर में लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा भंडारे आयोजित किए गए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा हर साल जन्मोत्सव पर जगह-जगह भंडारे बनाए जाते हैं और बांटे जाते हैं।
भारी मात्रा में आया है बाहर से पुलिस बल
जन्मोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके इसके लिए बाहर से भारी मात्रा में पुलिस बल आया है। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि तापी परिक्रमा मार्ग सहित पूरे नगर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परिक्रमा मार्ग पर 2 पहिया एवं चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही इस रूट पर जाने की अनुमति है। विभिन्न जगह पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपनी गाड़ी खड़ी कर मंदिर तक जा सकते हैं।
दिन भर के कार्यक्रमों का यह शेड्यूल
- सुबह 5 बजे ताप्ती मंदिर में माता का अभिषेक होगा।
- सुबह 6 बजे माता रानी का श्रृंगार और आरती होगी।
- सुबह 9 बजे मां ताप्ती जन्मोत्सव समिति नवीन और प्रचीन मंदिर में पूजन कर सरोवर के मध्य ध्वजारोहण करेगी।
- सुबह 11 बजे से गर्भगृह में विशेष पूजन और जन्मोत्सव अध्याय शुरू होगा।
- दोपहर 12 बजे माता रानी का 56 भोग लगाया जाएगा और जन्मोत्सव की महाआरती होगी।
- दोपहर 2 बजे से ताप्ती तट से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- शाम 7.30 बजे मंत्रोच्चार से मां ताप्ती का दूध से अभिषेक और महाआरती होगी।
- रात 8 बजे ताप्ती सरोवर के मध्य स्थित टापू से आतिशबाजी होगी।
ताप्ती जन्मोत्सव पर खेड़ी में निकली भव्य चुनरी पदयात्रा

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Tapti Janmotsav : आषाढ़ शुक्ल सप्तमी माँ ताप्ती के जन्मोत्सव पर आज खेड़ी से माँ ताप्ती मंदिर समिति ताप्ती घाट खेड़ी के द्वारा माँ शीतला माता मंदिर से 300 मीटर लंबी चुनरी की पूजा अर्चना कर भव्य चुनरी पदयात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा ने पहले ग्राम भ्रमण किया। ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह माँ ताप्ती की चुनरी की पूजा अर्चना की।
साई मंदिर की ओर से पदयात्रियों को खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया। इसी प्रकार ताप्ती भक्तों ने कई जगह फल के स्टाल लगाये और पदयात्रियों को फलाहार भेंट किया। यह यात्रा ताप्ती घाट तक पहुंचेगी, जहां माँ ताप्ती को 300 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जावेगी और विशाल भंडारा प्रसादी वितरण होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भारी मात्रा में आया है बाहर से पुलिस बल
दिन भर के कार्यक्रमों का यह शेड्यूल


