बैतूल अपडेट

Multai News: प्रभातपट्टन-मासोद मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील सड़क से सफर बना खतरनाक

Multai News: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में कई सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इनमें से कई तो इतनी बदहाल हो चुकी है कि उनसे सफर करने की सोचने से ही लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। इन्हीं में से एक है प्रभातपट्टन से मासोद मार्ग। इस खस्ताहाल के कारण क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी उठाना पड़ रहा है।

प्रभातपट्टन से मासोद जोड़ तक 13 किलोमीटर लंबी यह सड़क सालों पहले बनी थी, लेकिन इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। बारिश शुरू होने के बाद तो यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

मजबूरी में कर रहे उपयोग

विभाग की अनदेखी के चलते इस सड़क से सफर करना बड़ा मुश्किल भरा हो गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों और शासकीय कर्मचारियों को मजबूरी में इसी मार्ग से सफर करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार इस सड़क की मरम्मत करने या दोबारा बनाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पुलिया की मरम्मत, सड़क की नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बारिश में गोधनी मंगोनाखुर्द की पुलिया धंस गई थी। विभाग ने उसकी मरम्मत कर दी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की। इसी का नतीजा है कि इस बारिश में अब यह सड़क और भी बदहाल हो चुकी है।

आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

सड़क की खस्ताहालत होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को इसी का उपयोग करना पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं भी हो रही है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत की जाएं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button