बैतूल अपडेट

Betul Suicide: ढाबा संचालक युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, कई दिनों से था तनाव में

Betul Suicide: Dhaba operator hanged himself due to unknown reasons, was in tension for many days

Betul Suicide: ढाबा संचालक युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, कई दिनों से था तनाव में
Betul Suicide: ढाबा संचालक युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, कई दिनों से था तनाव में

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Suicide: नेशनल हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित पवन ढाबा के संचालक युवक ने रविवार रात में अपने ढाबे में ही फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, जिससे युवक परेशान चल रहा था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

एसआई एस. मांडवी ने बताया कि पवन पिता मदन पंवार (32वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड मुलताई ने फोरलेन स्थित अपने ढाबे के टीन शेड में रविवार रात में फांसी लगा ली। जब मृतक का बड़ा भाई उसे ढूंढते हुए पहुंचा तो देखा कि शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के भाई विनोद पवार ने बताया कि उसका भाई विवाहित था तथा विगत कई दिनों से पारिवारिक विवादों के चलते तनाव में था। जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। इधर पुलिस ने सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

घर से शाम 7 बजे निकला था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक घर से शाम 7 बजे निकला था और ढाबा चला गया था। जिसके बाद से उसके परिजन उसे खोज रहे थे। शनिवार को मृतक और उसकी पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र में समझाइए की पेशी भी थी। इधर बताया जा रहा है कि मृतक की शादी को 3 साल हो गए थे और उनका एक दो साल का बच्चा भी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button