MP Power Cashless Health Scheme: लाखों कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा, 1 अक्टूबर से शुरू होगी योजना
MP Power Cashless Health Scheme: मध्यप्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत नियमित ही नहीं बल्कि संविदा कर्मचारियों और पेंशनरों को भी अधिकाधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। अब इलाज की सुविधा भी सबसे जरुरी सुविधाओं में से एक बन गई है। लिहाजा, कर्मचारियों को ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें इलाज में जरा भी सुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी कड़ी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश की सभी 6 विद्युत कंपनियों में अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना स्वीकृत कर दी गई है। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों में कार्यरत अभियंता व कार्मिकों के लिए बहुप्रतीक्षित पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना (एमपीपीसीएचएस) के क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

एक लाख 82 हजार होंगे लाभार्थी (MP Power Cashless Health Scheme)
मंत्री श्री तोमर ने बताया है कि इस योजना का लाभ प्रदेश की 6 विद्युत कंपनियों में कार्यरत नियमित कार्मिकों, संविदा कार्मिकों व विद्युत कंपनियों के पेंशनरों और उनके परिजन को मिलेगा। इनकी संख्या लगभग एक लाख 82 हजार है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी को प्रदेश की विद्युत कंपनियों में पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यान्वयन एजेंसी के लिये ई-टेंडर (MP Power Cashless Health Scheme)
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने जानकारी दी कि पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के लिये 15 जुलाई को ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के लिए प्री-बिड मीटिंग 24 जुलाई को होगी।

टेंडर प्रक्रिया में यह हो सकेंगे शामिल (MP Power Cashless Health Scheme)
इस योजना के कार्यान्वयन सहायता एजेंसी (आईएसए) चयन के लिये भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा लाइसेंस प्राप्त किसी मौजूदा तृतीय पक्ष प्रशासक (टीपीए) या उसकी होल्डिंग कंपनी या उसकी सहायक कंपनी या उसकी समूह कंपनी, जिन्हें इस क्षेत्र में कार्य करने का वृहद् अनुभव हो, से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
एक अक्टूबर से शुरू होगी योजना (MP Power Cashless Health Scheme)
विद्युत कंपनियों के लिए पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन करने को इच्छुक कंपनियां 18 अगस्त तक टेंडर प्रक्रिया में अपनी निविदा जमा कर सकेंगी। आगामी 20 अगस्त को ई-टेंडर खोले जाएंगे। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सिंह ने बताया है कि योजना एक अक्टूबर 2025 तक प्रारंभ करने का लक्ष्य है। (MP Power Cashless Health Scheme)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



