बैतूल अपडेट

Betul News: प्रवीण गुगनानी फिजी देश के प्रवास से लौटे

Betul News: Praveen Gugnani returned from Fiji

Betul News: प्रवीण गुगनानी फिजी देश के प्रवास से लौटे

Betul News: बैतूल। पिछले दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अरुण मिश्र एवं विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ राजनयिकों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल फिजी गया था। आस्ट्रेलिया महाद्वीप स्थित देश फिजी जाने वाले इस प्रतिष्ठापूर्ण प्रतिनिधि मंडल में बैतूल के प्रख्यात लेखक एवं राजनीतिज्ञ प्रवीण गुगनानी भी थे।

फिजी से लौटकर प्रवीण गुगनानी ने बताया कि उनकी यह यात्रा अत्यंत सफल रही है। विश्व भर से फिजी आए हिंदी के अनेक विद्वानों, भारतीय राजनीतिज्ञों, लेखकों व विचारकों के इस जमावड़े में उनकी भेंट कई वरिष्ठों से हुई है। उन्होंने बताया की फिजी भारत से अट्ठारह हजार किमी दूर प्रशांत महासागर का एक द्वीप है। भारत से वर्ष 1870 में अंग्रेज सैकड़ों भारतीयों को गन्ने की कृषि हेतु फिजी ले गए थे। तब फिजी देश इंग्लैंड के अंग्रेजों का एक उपनिवेश देश था अर्थात उनका गुलाम था। आज फिजी में 38 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं और ठीक ठाक हिंदी बोलते हैं। वहां बसे हुए भारत से गए मुस्लिम अब भी सभी हिंदू त्योहार मनाते हैं।

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा सलाहकार प्रवीण गुगनानी ने बताया की इस 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी को वैश्विक भाषा बनाने हेतु इसके वैज्ञानिकीकरण के समुचित उपाय करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है।

स्मरणीय है कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक बैतूल जिले या नर्मदापुरम संभाग से कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित होकर विदेश नहीं गया था। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मंडल में बैतूल से पहली बार कोई व्यक्ति विदेश यात्राओं पर लगातार जा रहा है। इस उपलब्धि पर समस्त मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें इस अवसर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button