बैतूल अपडेट

Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद

Bike Trolley Jugaad: Amazing Jugaad, this bike is doing the work of a tractor, pulling the trolley, hydraulic system is also present.

Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद
Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Bike Trolley Jugaad : आजकल जुगाड़ से बेहद जरूरी काम में आने वाली वस्तुएं बनाने का ट्रेंड चल रहा है। इस जुगाड़ से लोग ऐसी ऐसी चीजें बना लेते हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। खास बात यह होती है कि यह वस्तु उसी काम के लिए बनी मूल वस्तु से बहुत सस्ते में तैयार हो जाती है। वहीं कई तो वस्तुएं तो ऐसे काम के लिए भी बना ली जाती है, जिसके लिए पहले कोई वस्तु या यंत्र ही नहीं था।

बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ के निवासियों को भी ऐसे ही एक यंत्र से आज रूबरू होने का मौका मिला। यह एक बाइक ट्रॉली है जो कि खास तौर से खेती किसानी का काम आसान करने के लिए बनाई गई है। यह उन किसानों के लिए बनाई गई है जो ट्रैक्टर ट्रॉली (Bike Trolley Jugaad) खरीदने की हैसियत नहीं रखते।

Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद
Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद

इसे जिला नीमच के तहसील जावद में आने वाले ग्राम नयागांव निवासी विनोद थोरेचा ने तैयार किया है। वे किसानों के लिए खेती बाड़ी के काम को आसान करने के लिए कई प्रकार के यंत्र बनाते हैं। विनोद थोरेचा बताते हैं कि उन्होंने किसानों के लिए कई प्रकार के यंत्र बनाए हैं। (Bike Trolley Jugaad)

देेेखेंं वीडियो (Bike Trolley Jugaad)…

यह बाइक ट्राली उन्होंने नए जुगाड़ से बनाई है। इस ट्राली में सब कुछ ट्रेक्टर ट्राली के ही जैसा है। लेकिन इसमें साफ्ट लगाकर इसे गियर सिस्टम में जोड़ दिया है। यह ट्राली, ट्रेक्टर वाली ट्राली से बहुत हल्की वजन वाली है और इसमें में पट्टे भी लगे हैं।

इससे 10 क्विंटल तक अनाज खेत से घर तक किसान ले जाया जा सकता है। यह बाइक ट्राली अमरावती के पूर्णा नगर निवासी विजय सिंह राजपूत बनाकर ले जा रहे थे। उन्होंने नीमच से अमरावती जाते वक्त खेड़ी बस स्टैंड पर रुककर ट्राली को किसानों के सामने चलाकर बताया।

Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद
Bike Trolley Jugaad : जुगाड़ का कमाल, यह बाइक कर रही ट्रैक्टर का काम, खींच रही ट्रॉली, हाइड्रोलिक सिस्टम भी मौजूद

इसमें रिवर्स गियर के अलावा हाइड्रोलिक सिस्टम भी है। जो सहजता से अनाज बगैर किसी मजदूर के घर पर खाली कर सकता है। उनके अनुसार यह बाइक ट्राली 50 हजार में तैयार हो जाती है। इसमें सवारी भी बैठ सकती है। इसे देखने खेड़ी बस स्टेंड पर भीड़ जमा हो गई थी। लोग बड़ी उत्सुकताबसे इस ट्राली को देख रहे थे और तारीफ कर रहे थे।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button