बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूजयूथ अपडेट

Jawa 42 Bobber: मार्केट से खत्‍म होगा बुलेट का राज, जावा की कम कीमत वाली बाइक हो गई लांच, मिल रहे शानदार फीचर्स

Jawa 42 Bobber: मार्केट से खत्‍म होगा बुलेट का राज, जावा की कम कीमत वाली बाइक हो गई लांच, मिल रहे शानदार फीचर्स

Jawa 42 Bobber Price: मार्केट में बुलेट बाइक का राज खत्‍म करने अब जावा ने अपनी शानदार बाइक Jawa 42 Bobber लांच कर दी है। मार्केट में लांच के पहले से ही काफी डिमांड चल रही थी। त्‍यौहारी सीजन में इसके बंपर बुकिंग होने की अनुमान है। आईए जानते है क्‍या है जावा की इस नई बाइक में कौन-कौन से फीचर्स मिल रहे है और इसकी कीमत क्‍या है…

Jawa 42 Bobber : डिजाइन, इंजन और फीचर्स

जावा 42 बाॅबर के डिजाइन की बात करें तो यह एक नियो-रेट्रो बाइक है, जिसे भारत में क्लासिक बाइक्स का शौक रखने वालों को ध्यान में रख कर लाया गया है। जावा 42 बाॅबर का डिजाइन काफी हद तक जावा पेराक बाॅबर से मिलता जुलता है। इस बाइक में राउंड एलईडी हेडलैंप, राउंड एलईडी टेललैंप और छोटे टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। बाइक में लो स्लंग राइडर सीट और डुअल एग्जॉस्ट साइलेंसर दिए गए हैं जो बिल्कुल पेराक की तरह हैं।

नया जावा 42 बॉबर ‘फैक्टरी कस्टम’ एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए एर्गोनोमिक और तकनीकी सुधार के साथ आता है। इसमें मिनिमल बॉडीवर्क, कटे हुए फेंडर, लो सिंगल सीट और मोटे टायर हैं। नई Jawa 42 Bobber में 293cc का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो कि 27 bhp की पावर और 27.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को बॉबर लुक देने के लिए फेंडर को अलग लुक दिया है।

Jawa 42 Bobber: मार्केट से खत्‍म होगा बुलेट का राज, जावा की कम कीमत वाली बाइक हो गई लांच, मिल रहे शानदार फीचर्स

क्लासिक लेजंड्स के सीईओ आशीष जोशी का कहना है कि यंगस्टर्स के बीच मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकल का क्रेज है और हमने उन्हें फैक्ट्री कस्टम जावा 42 बॉबर के जरिये बेहतरीन विकल्प दिया है। सीईओ जोशी ने कहा कि नई 42 बॉबर मोटरसाइकिल आधुनिक रेट्रो मोटरसाइकिल है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक बन गया है।

Jawa 42 Bobber Colors, Price

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) मोटरसाइकल को Mystic Copper, Moonstone White जैसे मोनोटोन के साथ ही Jasper Red जैसे डुअल टोन जैसे 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कीमतों की बात करें तो Jawa 42 Bobber Mystic Copper वेरिएंट की कीमत 2.06 लाख रुपये, Jawa 42 Bobber Moonstone White कलर वेरिएंट की कीमत 2.07 लाख रुपये और Jawa 42 Bobber Jasper Red Dual Tone वेरिएंट की कीमत 2.09 लाख रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।

News Source: www.bgr.in

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button