Dulhan Ka Viral Latter: ’26 अप्रैल को मेरी शादी है, मुझे भगाकर ले जाना विशाल’- दुल्हन ने 10 रुपये के नोट में लिखा खत
Dulhan Ka Viral Latter: 'I am married on 26th April, Vishal has to drive me away' - the bride wrote a letter in a 10 rupee note

Dulhan Ka Viral Latter: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई किस्से और वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे ही एक दुल्हन का खत जो कि उसने अपने प्रेमी को लिखा है, वायरल हो रहा है। दरअसल, यह खत प्रेमिका ने किसी सादे कागज पर नहीं बल्कि 10 रुपए के नोट पर लिखा है। इस खत में दुल्हन ने अपने प्रेमी से डिमांड की है कि उसे भगाकर ले जाए। नीचे देखें दुल्हन ने किस तरह अपने प्रेमी से डिमांड की।
दरअसल, दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं है। इसलिए उसने अपने प्रेमी को खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट की यह तस्वीर वायरल हो गई है। दुल्हन ने 10 रुपये के नोट पर अपने बॉयफ्रेंड विशाल के नाम खत लिखा है।
दुल्हन ने प्रेमी को लिखा खत (Dulhan Ka Viral Latter)
इस नोट के सामने आने के बाद विशाल और कुसुम नाम के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड चर्चा में आ गए हैं। खत के अनुसार, कुसुम नाम की लड़की की शादी 26 अप्रैल को है। इससे पहले उसने अपने प्रेमी विशाल को 10 रुपये के नोट पर खत लिखा है। इस खत में कुसुम ने लिखा है, ‘विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। आई लव यू। तुम्हारी कुसुम।’ ऐसा लग रहा है कि यह नोट किसी और के हाथ लग गई और उसने इस नोट में लिखे संदेश की फोटो खींचकर इंटरनेट पर शेयर कर दी।
यहां देखें खत (Dulhan Ka Viral Latter: )
Twitter show your power… 26th April ke Pehle kusum ka Yeh message vishal tak pahuchana hai.. Doh pyaar karne wale ko milana hai.. Please amplify n tag all vishal you know.. 😂 pic.twitter.com/NFbJP7DiUK
— Crime Master Gogo (PARODY) 🇮🇳 (@vipul2777) April 18, 2022
इस तस्वीर को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्विटर अपनी ताकत दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले कुसुम का यह संदेश विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वालों को मिलाना है। कृपया इसे बढ़ाएं.. और उन सभी विशाल को टैग करें, जिन्हें आप जानते हैं।’ बता दें कि इससे पहले 10 रुपये की एक और नोट सामने आई थी। जिसमें लिखा था, ‘सोनम गुप्ता बेवफा है।’ इस नोट पर न जाने कितने मीम्स बने।



