मनोरंजन अपडेट

आते ही हिट हुआ Sidhu Moose Wala का नया गाना Mera Naa, मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज,देखें वीडियो

Sidhu Moose Wala's new song Mera Naa became a hit as soon as it arrived, got record-breaking views, watch video

आते ही हिट हुआ Sidhu Moose Wala का नया गाना Mera Naa, मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज,देखें वीडियो
Source: Credit – Social Media

Sidhu Moose Wala Mera Na: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के निधन के बाद उनका तीसरा गाना रिलीज किया गया है और इसने रिलीज होते ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। सिद्धू का नया सॉन्ग यूट्यूब पर छाया हुआ है। कुछ ही घंटों में इस गाने ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पूरे देश में पहले सिद्दू मूसे वाले के करोड़ों फैंस में छह करके दिखाया है।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की गायिकी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनके गानों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। इस बात का सबूत अभी कुछ ही देर में रिलीज हुआ उनका नया गाना है। सिद्धू के निधन के बाद उनका तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है और ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे कुछ ही देर में मिलियन्स व्यूज मिल गए हैं।

सिद्धू मूसे वाला का नया गाना (Sidhu Moose Wala)

इस गाने में बर्न बॉय के रैप के साथ सिद्धू मूसे वाला की आवाज और स्टील बैंगलेज का म्यूजिक है। नवकरण बराड़ द्वारा निर्देशित, इस म्यूजिक वीडियो में बेहतरीन तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जो सिद्धू मूसे वाला की विभिन्न तस्वीरों को दर्शा रहा था। गाने के अंत में, “लीजेंड्स नेवर डाई” सुना जा सकता है और सिद्धू मूसे वाला को स्वर्ग से नीचे देखते हुए ‘जस्टिस फॉर सिद्धू मूसे वाला’ संदेश के साथ देखा जा सकता है।

देखें वीडियो-

29 मई को हुई थी हत्या

फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की गत 29 मई 2022 को हत्या की गई थी। कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी जान ले ली थी। उनके निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। इस दुखद घटना के बाद उनके लाखों फैंस मायूस हो गए थे। निधन के बाद कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Related Articles

Back to top button