Xiaomi Redmi Pad: मस्त-मस्त दिखने वाला रेडमी का टैबलेट हुआ लांच, 15 हजार से कम है कीमत, फीचर्स और डिजाइन देख आप भी कहेंगे- WOW

Redmi Pad launched in India: Xiaomi भारत में अपने सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है, लेकिन अब Xiaomi ने भारत में अपना पहला बजट टैबलेट Redmi Pad लॉन्च किया है। इस टैबलेट में तगड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और धांसू डिजाइन मिल रहा है। इसकी डिजाइन और कलर ऑप्शन बेहद शानदार है। जिन्हें गेमिंग पसंद और वो काफी लंबे समय से टैबलेट लेने का प्लान कर रहे थे, वे इस टैबलेट को ले सकते हैं। आइए जानते हैं Redmi Pad की कीमत (Redmi Pad Price In India) और फीचर्स…
Redmi Pad Price In India
Redmi Pad तीन रंग विकल्पों के साथ-साथ तीन स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। Redmi Pad 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। टैबलेट के बेस मॉडल में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128GB ROM से लैस है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। टैबलेट का टॉप-एंड मॉडल 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम ऑफर करता है। इस वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, टैबलेट के तीनों मॉडल 12,999 रुपये (3GB), 14,999 (4GB) रुपये और 16,999 रुपये (6GB) पर रिटेल होंगे। कंपनी टैबलेट पर 10% का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह Mi.com, Mi Homes, Flipkart और रिटेल पार्टनर्स पर 5 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा।

Redmi Pad Design
चीनी टेक दिग्गज ने नए रेडमी पैड के डिजाइन पर जोर दिया है. इसका वजन सिर्फ 465 ग्राम है, जो इसे Apple iPad Air जितना ही हल्का बनाता है। पीछे की तरफ, डिवाइस में पीछे की तरफ मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है. रियर में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर कैमरा मॉड्यूल भी है। Redmi Pad कई रंगों में उपलब्ध है, जैसे ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर, मिंट ग्रीन विकल्प।
Redmi Pad Specifications
यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 10.61 इंच (2,000×1,200 पिक्सल) डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 SoC को 6GB के RAM के साथ दिया गया है। फोटोज और वीडियोज के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल कैमरा है, जो 1080p रिजॉल्यूशन को रिकॉर्डिंग पर सपोर्ट करता है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा 105 डिग्री व्यू के साथ है।

यह 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे एक माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे, जिनकी साउंड की क्वालिटी को लेकर परेशानी नहीं होगी। इसकी बैटरी 8,000mAh की है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के साथ 22.5W का चार्जर मिलेगा। इसका वजन लगभग 465 ग्राम का है। कंपनी का कहना है कि इसके लिए दो एंड्रॉयज वर्जन अपडेट और तीन वर्ष के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
News Source: Zeenews.india, Gedget360



